परीचैक पर आटो से जाम चले पुलिस के डंडे ।
ग्रेटर नोएडा के परीचैक पर ऑटो चालकों की मनमानी जारी है। इनकी वजह से परीचैक पर दिन भर में कई बार जाम लगता है। मंगलवार को भी सवारी बैठाने की लालच में कई ऑटो सड़क पर खड़े हो गए। पहले तो पुलिस ने सर्विस रोड पर जाने को बोला, लेकिन जब ऑटो नहीं हटे, तो पुलिस डंडे मार कर कई ऑटो के शीशे तोड़ दिए।
कासना कोतवाली के इंचार्ज राजेंद्र कुमार यादव का कहना है कि परीचैक पर ज्यादातर ऑटो की वजह से जाम लगता है। इसलिए कई बार उनके साथ सख्ती करनी पड़ती है।
Comments are closed.