बीआईसी पर भारी भरकम ट्रकों दौडे।
बुद्धा इंटरनेशन सर्किट पर भारी भरकम ट्रकों ने टाटा मोटर्स के सीजन 2 की टी1 प्राइमा ट्रक रेसिंग चैम्पियनशिप-2015 में भाग लिया। इस ट्रक रेसिंग में माडलों ने अपने जलवे बिखेरे हर टीम मे अलग-अलग ड्रेस में मॉडल रहीं, जो टीम का झंडा लिए खिलाडि़यों को उत्साहित कर रही थीं। सीजन टू में दो फ्री प्रैक्टिस सत्र और एक क्वालिफाइंग रेस का आयोजन किया गया। ब्रिटिश और यूरोपीय के रेसिंग चैंपियनशिप में अनुभवी ट्रक रेसिंग ड्राइवरों ने ट्रकों को ड्राइव किया। टी-1 प्राइमा ट्रक रेसिंग चैंपियनशिप को संभावित चालकों को ट्रक रेसिंग में उतारने के लिए अवसर मुहैया कराने के मकसद से तैयार किया गया है। यह चैंपियनशि न केवल ड्राइविंग कौशल की प्रतिस्पर्धा को बढ़ाता है, बल्कि इसका मुख्य टारगेट ट्रक रेसिंग ड्राइवर तैयार करना भी है। टाटा मोटर्स के कार्यकारी निदेशक रवि पिशरोडी ने बताया कि मोटरस्पोर्ट्स और ट्रकिंग बिरादरी में एक साल के भीतर अपनी साख बना चुकी टी1 प्राइमा ट्रक रेसिंग चैंपियनशिप ने प्राइमा जैसे प्रॉडक्ट को प्रदर्शित करने के लिहाज से अहम् मंच मुहैया कराया है। अब सीजन 2 के साथ हम भारत के कमर्शल वाहन मार्केट में सर्वाधिक पसंदीदा ट्रकिंग ब्रांड के तौर पर अपनी पहचान बनाए रखने के लिए प्रयासरत हैं और इस लिहाज से प्रॉडक्ट इंजीनियरिंग, विश्वस्तरीय निर्माण क्वालिटी व मार्केटिंग के मोर्चे पर नए मानक रचेंगे।
Comments are closed.