डीएनडी को टोल फ्री करने को लेकर शुरू होगा पैदल मार्च
डीएनडी को आम पब्लिक के लिए टोल फ्री करने को लेकर 80 सामाजिक संगठन 21 मार्च से पद यात्रा शुरू करेंगे।यात्रा शनिवार को ग्रेटर नोएडा के परीचैक से शुरू होगी और नोएडा सेक्टर 37 तक जाएगी।समाजसेवी सुकवरी आर्य ने कहा कि डीएनडी पर लगने वाले टोल से नोएडा-ग्रेटर नोएडा समेत आगरा तक के लोग दुखी है। टोल वसूलने वाले एजेंसी का टोल वसूलने की समय सीमा समाप्त हो गई है। इसके बाद भी डीएनडी पर कंपनी अवैध रूप से टोल वसूल रही है। टोल कंपनी एग्रीमेंट के अनुसार कई गुना पैसा लोगों से वसूल चुकी है।