प्रमुख सचिव कृषि अमित मोहन प्रसाद जी ने कहा जिन किसानों की फसलों को तूफान से नुकसान हुआ है सरकारी की योजनाओं के अन्तर्गत उन्हें समुचित लाभ दिलाने का प्रयास किया जायेगा
LOKESH GOSWAMI
प्रमुख सचिव कृषि अमित मोहन प्रसाद जिन किसानों की फसलों को तूफान से नुकसान हुआ है सरकारी की योजनाओं के अन्तर्गत उन्हें समुचित लाभ दिलाने का प्रयास किया जायेगा गौतमबुद्धनगर 21 मार्च 2015 उत्तर प्रदेष शासन से जनपद में पधारे प्रमुख सचिव कृषि अमित मोहन प्रसाद के द्वारा आज जेवर तहसील में सघन भ्रमण करते हुये जनपद में विगत दिवसों में आये तूफान एवं ओलावृष्टि से हुये किसानों की फसलों हुये नुकसान का जायजा लिया। श्री प्रसाद द्वारा अपने भ्रमण के दौरान जेवर तहसील के ग्राम नीमका षाहजहाॅपुर एवं महमूदपुर चड़ौली में स्थनीय निरीक्षण करते हुये किसानों को गेहूॅ फसल को हुये नुकासान जायजा लेते हुये सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देष दिये कि पूरे जनपद में किसानों को जो नुकसान हुआ है उन सभी का सर्वे करते हुये फसलों के नुकसान को प्रतिषत मंेकिसान बार, ग्राम बार तथा तहसीलबार तैयार करते हुये शासन को तत्काल प्रभाव से भेजा जाये। निरीक्षरण के दौरान ग्रामीणों द्वारा अपनी गेहूॅ की फसल के नुकसान का अवलोकन प्रमुख सचिव को कराया गया। प्रमुख सचिव ने किसानों को आष्वासन दिलाया कि जिन किसानों की फसलों को तूफान से नुकसान हुआ है सरकारी की योजनाओं के अन्तर्गत उन्हें समुचित लाभ दिलाने का प्रयास किया जायेगा।उन्होनं अधिकारियों का आहवान किया सभी किसानों के नुकसान का सर्वे बहुत ही गहनता के साथ किया जाये जिससें कि उनको हुये नुकसान को भरपायी हेतु शासन स्तर से कार्यवाही की जा सकें। और सभी अधिकारी यह प्रयास करेगें कि जिन किसानों की फसलों को नुकसान हुआ है उनका नाम सर्वे के दौरान आवष्यक रूप से तैयार किया जाये ताकि सरकार की योजनाओं से उन्हें लाभ पहुॅचाया जा सकें। भ्रमण के दौरान उनके साथ मुख्य विकास अधिकारी माखन लाल गुप्ता, नगर मजिस्टेंट नोएडा कामता प्रसाद सिंह, उपजिलाध्िाकारी जेवर पुष्पराज सिंह, उप निदेषक कृषि सेषनारायण दूबे, जिला कृषि अधिकारी डिपिन कुमार, तहसीलदार तथा अन्य अधिकारी गण भी उनके साथ थे।