एन आई ई टी संस्थान ग्रेटर नॉएडा के नॉलेज पार्क २ में आज दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय कांफ्रेंस को शुभारंभ हुआ

LOKESH GOSWAMI

 एन आई ई टी संस्थान ग्रेटर नॉएडा के नॉलेज पार्क २ में आज दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय कांफ्रेंस को शुभारंभ हुआ इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ आर एस निर्जर, जो एआईसीटीई के भूतपूर्व अध्यक्ष और गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के भूतपूर्व  कुलपति हैं ने देश और विदेश से आये शोधार्थियों को तकनीकी शोध के साथ साथ भारतीय संस्कृति के मूल्यों पर ध्यान देने की आवश्यकता पर जोर दिया उन्होंने कहा देश में पर्याप्त श्रम शक्ति और खनन भंडार मौजूद हैं लेकिन स्वदेशी तकनीकी की कमी के कारण उनका पर्याप्त दोहन नहीं हो पाता | देश में मेक इन इंडिया को सफल होने में यही सबसे बड़ा अवरोध है जिसका समाधान देश के शोधार्थियों को करना है इसलिए आज के संधर्भ में यह  कांफ्रेंस समय की जरूरत है | इस कांफ्रेंस में भारत इसराइल और नाइजीरिया से आये 108 शोधपत्रों पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए उन्होंने कहा कि भारत तकनीकी के क्षेत्र में अग्रणी होते हुए भी गुलाम हो गया क्योंकि संगठन शक्ति का अभाव था | यह कांफ्रेंस देश को यांत्रिक प्रोद्योगिकी के क्षेत्र में दिशा देगी | यह हमारा दुर्भाग्य है के देश में हाथ से काम करने वाले शिल्पकारों और किसानों  को सम्मान की दृष्टी से नहीं देखा जाता सभ्यताएं मिट जाती हैं यदि शोध का सम्मान ना किया जाये | उन्होंने बताया के हम भारतवासियों को समझना होगा कि हम विकशित  देशों की अच्छी चीजों को ग्रहण करें लेकिन अपनी अच्छी चीजों को ना छोड़ें हमारे देश में बहुत सारी चीजें असंगठित हैं लेकिन महत्वपूर्ण बात है कि हमारा परिवार संगठित है जो विकशित देशों में नहीं है | परिवार में संस्कार वृद्धों से आते हैं जो नई पीढ़ी  का निर्माण करते हैं | इस अवसर पर दिल्ली टेक्नोलॉजिकल विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ प्रदीप कुमार ने माइक्रोवेव जोइनिंग तकनीकी पर प्रकाश डाला और इस तकनीकी के देश में प्रयोग पर बढ़ती संभावनाओं से शोधार्थियों को अवगत कराया | आज के चार तकनीकी सेशन में 48 शोधपत्रों को प्रस्तुत करने का अवसर दिया गया बाकी को कल प्रस्तुत किया जायेगा | तकनीकी सेशन को दिशा देने के लिए अलीगढ मुस्लिम विश्वविध्यालय के प्रो हमीउद्दीन और प्रो अल्तमश सिद्दीकी और डीटीयू के प्रो आर एस वालिया ने शोधार्थियों सेशन का अध्यक्ष बनाया गया | 200 से अधिक छात्रों और शोधार्थियों ने इस कांफ्रेंस में पंजीकरण कराया है|

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.