आर्य समाज मंदिर के 53 वें वार्षिकोत्सव के दुसरे दिन संस्थापक स्वामी दयानंद सरस्वती की जीवनी पर प्रकाश डाला

LOKESH GOSWAMI

ग्रेटर नोएडा: सूरजपुर में चल रहे आर्य समाज मंदिर के 53 वें वार्षिकोत्सव के दुसरे दिन संस्थापक स्वामी दयानंद सरस्वती की जीवनी पर प्रकाश डाला इससे पहले वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन का अयोजन किया गया। पंडित जन्मजेय शास्त्री ने हवन पर प्रकाश डालते हुए बताया प्रदूषित वातावरण को समाप्त करने के लिए हवन परमावश्यक है।  हवन के माध्यम  से प्रदूषित वातावरण को शुद्ध किया जाता है।  इसके अलावा महर्षि दयानंद एवं सत्यार्थ प्रकाश सम्मलेन का आयोजन किया गया।  भजनोपदेशक नरदेव (भरतपुर) ने भजन के माध्यम से समाज सुधारक व आर्य समाज के संस्थापक  स्वामी दयानंद सरस्वती के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए बताया स्वामी जी ने समाज की कुरीतियों बाल विवाह, पाखंड, सती  प्रथा को समाप्त करने के लिए संघर्षरत रहे।  वहीँ सत्यार्थ प्रकाश को अमर ग्रन्थ बताया।  इस अवसर पर आर्य समाज सूरजपुर के प्रधान महेंद्र सिंह आर्य, मंत्री मूलचंद शर्मा, जनमेजय शास्त्री, शिवदत्त आर्य

Comments are closed.