नोएडा प्राधिकरण के खिलाफ चल रहे क्रमिक अनशन के आज तीसरे दिन

नोएडा प्राधिकरण के खिलाफ चल रहे क्रमिक अनशन के आज तीसरे दिन मुकेश शर्मा, एके पवार एवं प्रमोद वर्मा मानव सेवा समिति व एनपीडीए द्वारा की जा रही समाज हित की माँगों के समर्थन अनशन कर सेक्टर-6 स्थित प्राधिकरण के चेयरमैन तक अपनी अवाज बुलन्द करेंगे।
इसके पूर्व अनशन के दुसरे दिन विष्णु पारेख, जगबीर खटाना और महेश द्विवेदी ने अनशन कर जनहित की माँगों के समर्थन में अपना सहयोग दिया। अनशनकारी एनपीडीए के अध्यक्ष जगबीर खटाना ने बताया कि कल प्राधिकरण के किसी भी अधिकारी द्वारा उन्हें बात करने का कोई सन्देश नहीं दिया है जबकि सम्बंधित थाने के पुलिस अधिकारीयों द्वारा जरुर संपर्क कर अनशन समाप्त करने की बात कही गई। उन्होंने आगे बताया की अनशन स्थल पर उन लोगों के नाम का रजिस्टर तैयार किया जा रहा है जिन्हें वैध होते हुए भी अभी तक पाँच प्रतिशत के भूखण्ड नहीं मिले हैं और ऐसे लोगों की सूची भी तैयार की जा रही है जिन्हें रिश्वत लेकर अवैध तरीके से ऐसे भूखण्ड आवंटित किये जा रहे हैं। जगबीर ने लोगों से आह्वान किया है कि जो पीड़ित लोग हैं अनशन स्थल पर आकर अपना नाम दर्ज कराएं साथ ही प्राधिकरण अधिकारीयों की बेनामी सम्पत्ति का भी ब्यौरा इकठ्ठा किया जा रहा है जिसकी जाँच की माँग साशन से की जायेगी।
यू के भारद्वाज ने कहा कि प्राधिकरण के अधिकारी व कर्मचारी आकंठ भ्रष्टाचार में डूबे होने के बावजूद किसी भी साशनिक या प्रसाशनिक कार्यवाही से नहीं डरते अपितु आये दिन नोएडा संपत्तियों के आवंटियों को परेशान कर उन्हें रिश्वत देने को मजबूर किया जाता है। किसी साधारण व्यक्ति के द्वारा उच्च अधिकारीयों से शिकायत करने पर किसी के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की जाती है। अधिकारी समय से कार्यालय नहीं आते हैं जिस कारण आम लोगों को अपने कार्य के लिए घंटों इन्तजार काराकर भी उनके कार्य नहीं किये जाते हैं। इन्हीं सबके सुधार के लिए यह अनशन किया जा रहा है। सुनवाई नहीं होने पर आगे की अलग रणनीती बनाकर प्राधिकरण व साशन पर दवाब बनाने का प्रयास किया जायेगा।
अनशन स्थल पर उपस्थित सदस्यों में मुख्य रूप से अरुण शर्मा, रंजीत गुप्ता, विक्रांत शर्मा, गोल्डी यादव, केपी सिंह, सुभाष साग़र, बेगराज गुर्जर, जगमाल मवई, कैप्टेन विकास गुप्ता, रामजी पांडे, ओमवीर अवाना, एसके शर्मा, बबलू पंडित, आरके बॉस, आरएल लवानिया, राजेन्द्र यादव, विनोद कुमार और भूपेन्द्र शर्मा ने अपने विचार रख कर प्राधिकरण की कुनीतियों पर प्रहार किया रहे।

Comments are closed.