जनपद में लिंगानुपात में भारी अन्तर होने के कारण सभी अस्पताल अल्ट्रासाउण्ड सेन्टर की जाॅच दो अल्ट्रासाउण्ड सेन्टरों के विरूद्ध कार्यवाही

LOKESH GOSWAMI जनपद में लिंगानुपात में भारी अन्तर होने के कारण सभी अस्पताल अल्ट्रासाउण्ड सेन्टर की जाॅच दो अल्ट्रासाउण्ड सेन्टरों के विरूद्ध कार्यवाही जिलाधिकारी एन पी सिंह के निर्देष पर आज फिर पूरे जनपद में छ मजिस्टेªटों की टीमों के माध्यम से जनपद में संचालित अल्ट्रासाउण्ड सेन्टरों का आकस्मिक निरीक्षण करते हुये यह जाॅच की गयी कि सभी के द्वारा पीसीपीएनडीटी एक्ट का पालन सभी के द्वारा मानकों के अनुरूप किया जा रहा है। ज्ञातव्य हो कि जनपद में लिंगानुपात में भारी अन्तर होने के कारण जिलाधिकारी इस विषय पर बहुत ही गम्भीरता के साथ कार्यवाही कर रहे है। इससे पूर्व भी उनके निर्देष पर जनपद के दो अल्ट्रासाउण्ड सेन्टरों के विरूद्ध कार्यवाही की गयी थी। श्री सिंह के आदेष पर पूरे कार्यक्रम को गोपनीय रखा गया और सुबह ही गठित टीमों के अधिकारियों को आदेष की प्रति सौपते हुये उन्हें अलग-अलग क्षेत्र में अल्ट्रासाउण्ड सेन्टरों की जाॅच कराने के उद्देष्य से मौके पर भेजा गया।अपर जिलाधिकारी भू0अ0 षिषिर सिंह और उनके साथ एसीएमओ संजीव मांगलिक द्वारा सेक्टर 27 में हार्ट क्लीनिक में अल्ट्रासाउण्ड सेन्टर की जाॅच की वहाॅ पर यह सेन्टर मानकों के अनुरूप संचालित पाया गया। अपर जिलाधिकारी प्रषासन चन्द्रषेखर एसीएमओ राजीव कुमार के साथ सेक्टर 27 में ही ट्रान्समेड डाइग्नोजिक सेन्टर पर आकस्मिक निरीक्षण किया यहाॅ भी सही संचालन मिला। अपर जिलाधिकारी वित्त महेन्द्र प्रसाद द्वारा एसीएमओ नैपाल सिंह के साथ ग्रेटर  नोएडा में स्थापित शारदा अस्पताल संचालित अल्ट्रासाउण्ड सेन्टर का निरीक्षण किया गया और एसडीएम दादरी राजेष कुमार यादव ने एसीएमओ सुभाष गुप्ता के साथ सेक्टर-19 नोएडा के मैक्स अस्पताल के अल्ट्रासाउण्ड सेन्टर को देखा इसी के साथ ही उप जिलाधिकारी सदर बच्चूसिंह ने डिप्टी सीएमओ सुनील धोरे के साथ बीटा-1 ग्रेटर नोएडा में दयाल अस्पताल में पहुॅचकर अल्ट्रासाउण्ड सेन्टर का निरीक्षण किया सभी में सेन्टर मानकों के अनुरूप संचालित पाये गये।उपजिलाधिकारी जेवर पुष्पराज सिंह ने डिप्टी सीएमओ अमित विक्रम के साथ जेवर के तीन सेन्टरों पर जाॅच की जिसमें उनके द्वारा किरन, स्वास्तिक एवं जगत अस्पताल में संचालित अल्ट्रासाउण्ड सेन्टरों का स्थलीय निरीक्षण करते हुये पाया कि वहाॅ पर एक्ट के तहत पंजिका का रखरखाव एवं अन्य कमियाॅ टीम को मिली जिसके सापेक्ष सभी को मौके पर ही नोटिस जारी किया गया है और नियमानुसार जबाब-तलब किया गया है यदि उनके द्वारा संतोष जनक उत्तर नहीं दिया जाता है तो एक्ट के प्राविधानों के अनुसार कानूनी कार्यवाही प्रस्तावित की जायेगी। जिलाधिकारी श्री ने इस सम्बन्ध में बताया कि जनपद में पुरूष-महिला लिंगा नुसार में भारी अन्तर है और इसे कम करने के लिये जिला प्रशासन की और से निरन्तर रूप से कार्यवाही की जायेगी। उन्हें यदि संज्ञानित होता है कि जनपद में किसी भी अल्ट्रासाउण्ड सेन्टर पर पीसीपीएनडीटी एक्ट का उल्लघंन करते हुये लिंगजाॅच कर उसकी जानकारी दी जा रही है तो उसके विरूद्ध जिला प्रशासन के माध्यम से तत्काल कार्यवाही करते हुये सम्बन्धित अल्ट्रासाउण्ड सेन्टर को सील करने की कार्यवाही की जायेगी और भविष्य के लिये उसका पंजीकरण भी निरस्त कर दिया जायेगा। जिलाधिकारी श्री सिंह ने इस सम्बन्ध में जनपद वासियों का भी आहवान किया है कि वे इस पुण्य के कार्य में जिला प्रशासन का सहयोग करें और यदि उन्हें कही पर किसी सेन्टर के बारे में कोई सूचना प्राप्त हो तो उसकी जानकारी वे सीधे डीएम नोएडा के फेस-बुक एकाण्ट पर दे सकते है इस फेसबुक एकाण्ड का संचालन सीधे उन्हीं के माध्यम से किया जाता है और जो भी इस सम्बन्ध में उन्हें जानकारी देगा उसका नाम पूर्णतः गोपनीय रखते हुये सम्बन्धित सेन्टर के विरूद्ध तत्काल प्रभाव से कानूनी कार्यवाही की जायगी।

 

Comments are closed.