सूरजपुर चौक से विजयनगर तक चलायी जायेगी रोडवेज बसे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा प्रीतेन्द्र सिंह ने कहा कि शहर में बहुत ऐसी बसे दौड़ रही है जिनके पास कोई दस्तावेद नही हे
LOKESH GOSWAMI सूरजपुर चौक से विजयनगर तक चलायी जायेगी रोडवेज बसे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा प्रीतेन्द्र सिंह ने कहा कि शहर में बहुत ऐसी बसे दौड़ रही है जिनके पास कोई दस्तावेद नही हे सेक्टर 37 नोएडा एवं परीचौक जाम मुक्त दोनों बनाया जायेगा माडलचौक शहर में दौड रही डग्गामार बसों की एक सप्ताह में अभियान चलाकर करायी जायेगी वीडियोग्राफी उसके उपरान्त जिनकी फिटनेश मानकों के अनुरूप् नहीं होगी संवंधित एआरटी/आरटीओ फिटनेश करेगे निरस्त।-नोएडा एवं ग्रेटर नोएडा के बीच रोडवेज की और बढाई जायेगी बसे।-सूरजपुर चौक से विजयनगर तक चलायी जायेगी रोडवेज बसे-जिलाधिकारी एन पी सिंह।गौतमबुद्धनगर 30 मार्च 2015नोएडा एवं ग्रेटर नोएडा में यातायात व्यवस्था को और अधिक सुदृढ करने के उद्देश्य से नोएडा में सेक्टर 37 चौक एवं ग्रेटर नोएडा में परीचौक को एक माॅडल चौक के रूप में बनाया जायेगा और दोनों चैराहों को जाममुक्त बनाया जायेगा। यह निर्णय जिलाधिकारी एन पी सिंह के कैम्प आफिस में उनकी अध्यक्षता में सम्पन्न हुयी सडक सुरक्षा एवं जिला परिवहन सलाहाकार समिति की बैठक में लिया गया। श्री सिंह ने इस मौके पर विभागीय अधिकारियों का आहवान करते हुये कहा कि शहर में यातायात व्यवस्था को और अधिक सुदृढ करने के लिये पुलिस विभाग, सहायक सम्भागीय परिवहन विभाग, रोडवेज एवं प्राधिकरण के सम्बन्धित अधिकारी संयुक्त रूप से निरन्तर कार्यवाही करें ताकि आम नागरिकों को जाम से निजात मिल सकें।उन्होनें यह भी कहा कि सडक सुरक्षा समिति की बैठक का आयोजन निरन्तर रूप प्रत्येक माह सम्पन्न कराया जाये ताकि यातायात से सम्बन्धित जो भी समस्यायें सामने आये उनका निराकरण समय समय पर कराया जा सकेें। जिलाधिकारी ने रोडवेज के अधिकारियों को यह भी निर्देश दिये कि नोएडा ग्रेटर नोएडा के बीच और अधिक बसों का संचालन किया जाये और उनके द्वारा ऐसा प्लान तैयार किया जाये की कुछ बसें उनकी माॅडल के रूप में संचालित हो और उनमें डिस-प्ले लगाने की कार्ययोजना भी बनायी जाये ताकि पैसेन्जरों को ज्ञात हो सकें कि उनकी दूरी कितने समय में तय हो जायेगी। श्री सिंह ने यह भी निर्देश दिये कि उनके द्वारा पैसेन्जरों की समस्याओं कोनिस्तारण समय से हो और उनके द्वारा लखनउ के अलावा स्थानीय स्तर पर भी व्हाट्सप ग्रुप तैयार कराते हुये उसका भी प्रचार प्रसार कराया जाये ताकि रोडवेज की बसों में सफर करने वाले यात्रीगण अपनी समस्याओं के सम्बन्ध में अधिकारियो को अवगत करा सकें। जिलाधिकारी ने रोडवेज के अधिकारियों को यह भी निर्देश दिये कि सूरजपुरचौक से किसान चौक होते हुये
Comments are closed.