आई0आई0एम0टी0 काॅलेज के बी0एड0 विभाग में जल संरक्षण पर लघु नाटिका का प्रस्तुतीकरण
आई0आई0एम0टी0 काॅलेज के बी0एड0 विभाग में जल संरक्षण पर लघु नाटिका का प्रस्तुतीकरण आई0आई0एम0टी0 काॅलेज के प्रांगण में बी0एड0 विभाग द्वारा जल संरक्षण पर एक लघु नाटिका का मंचन किया गया। जल ही जीवन व अमृत तुल्य है, पुराणों तथा वेदों में भी कहा गया है कि जल एक मूल्यवान प्राकृतिक उपहारों में से है। जल के बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती, इन्ही विचारों को अपने में समेटे हुऐ तथा वर्तमान परिपेक्ष्य में आ रही जल संबंधी समस्याओं को दिखाने की कोशिश इस लघु नाटिका के माध्यम से की गई है। इस अवसर पर बी0एड0 की प्राचार्या डाॅ0 सीमा शर्मा ने कहा कि प्राचीन भारतीय संस्कृति में जल को देवता के रूप में पूजा जाता था। भारतीय परंपरा में जल को शुद्धता का प्रतीक माना गया है किसी भी शुभ कार्य का संपादन यहाँ जल के बिना संभव नहीं है। डाॅ0 चन्द्रशेखर यादव ने छात्रों को ऋग्वेद का संदर्भ देते हुये बताया कि जल प्राणियों का प्राण है, ‘‘जल औषधि है यह रोगों का नाश करने वाला और उसका शत्रु है’’। अतः इसे संरक्षित करना हमारा मुख्य कर्तव्य है। श्रीमती दीपा बिष्ट ने छात्रों को अवगत कराया कि अग्निपुराण में कहा गया है कि- जो व्यक्ति वापी, कूप एवं तालाब को प्रदूषित करता है उस दुरात्मा पुरूष का कुल अकुशलता को प्राप्त करता है।
अतः हमें जल स्रोतों को प्रदूषित नहीं करना चाहिये। इस अवसर पर काॅलेज के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री मयंक अग्रवाल ने छात्रों को पुरस्कृत किया तथा बताया कि जल की महत्ता को जीवन में समझे, बर्बादी न करें। इस अवसर पर प्राचार्या डाॅ0 सीमा शर्मा, डाॅ0 चन्द्रशेखर यादव, डाॅ0 माधवी वर्मा, श्रीमती दीपा बिष्ट आदि उपस्थित थे।
Comments are closed.