नोएडा में 35वां स्थापना दिवस को भूले भाजपाई
नोएडा में 35वां स्थापना दिवस को भूले भाजपाई
भारतीय जनता पार्टी सोमवार को अपना 35वां स्थापना दिवस मना रही है। देश भर में बीजेपी नेता और कार्यकर्ताओं इस स्थापना दिवस को खास तरीके से मना रहे हैं। जानकारी के अनुसार, बीजेपी मुख्यालय में पार्टी अध्यक्ष अमित शाह एक कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। दिल चस्प बात यह है कि नोएडा महानगर में सांसद, विधायक व संगठन पार्टी के स्थापना दिवस को भूला हुआ है। प्रश्न उठता है कि नोएडा में भाजपा संगठन अपने पतन की ओर जा रहा है।
वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज ट्वीट करके बीजेपी कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की बधाई दी और कहा कि भाजपा ने अपने उन कार्यकर्ताओं की वजह से जबरदस्त तरक्की की है, जिन्होंने अपना जीवन देश को समर्पित कर दिया है। भारतीय जनता पार्टी का 35वां स्थापना दिवस 6 अप्रैल को जिला, नगर एवं ग्राम केंद्रों पर मनाया जा रहा है। भाजपा जिला महामंत्री अरुण ओसवाल ने बताया कि स्थापना दिवस के अवसर पर सोमवार को मुख्य कार्यक्रम पार्टी के जिला कार्यालय पर रखा गया है। इसके साथ ही शहर के वार्ड नंबर 16 सहित चार नगर केंद्रों पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
Comments are closed.