बाराही सुर झंकार प्रतियोगिता में बच्चों ने मचाया धमाल , क्षेत्र प्रतिभाओं का हुआ गौरव-सम्मान
बाराही सुर झंकार प्रतियोगिता में बच्चों ने मचाया धमाल , क्षेत्र प्रतिभाओं का हुआ गौरव-सम्मान
ग्रेटर नोएडा : सूरजपुर में चल रहे प्राचीन बाराही मेले में चौथा दिन प्रतिभावान बच्चों का रहा। ज्ञानेश्वरी इंस्टीटूट ऑफ़ परफॉर्मिंग आर्ट के सौजन्य से सांस्कृतिक मंच पर “बाराही सुर झंकार नृत्य-गायन प्रतियोगिता” का आयोजन किया गया जिसमे एनसीआर के बच्चों ने धमाल मचाते हुए अपने प्रतिभा का कौशल दिखाया। प्रतिभागियों को जूनियर, मिडिल व सीनियर ग्रुप में श्रेणीबद्ध किया गया था। बाराही सुर झंकार में 60 से अधिक प्रतियोगियों ने हिस्सा लेते हुए क्लासिकल , नन-क्लासिकल, वेस्टर्न व फ्यूजन संगीत पर नृत्य व गायन की प्रस्तुति दी। जज की भूमिका आशीष, काजल व प्रिया राजौरिया ने निभाई। वहीँ कार्यक्रम की संयोजक ज्ञानेश्वरी सिंह थी। गायन प्रतियोगिता जूनियर ग्रुप में प्रथम स्थान पर गाज़ियाबाद के प्रतीक रहे। वहीँ मिडिल ग्रुप में सूरजपुर के सोहैल सैफी और सीनियर ग्रुप में दिल्ली के मुकुल ने बाज़ी मारी। नृत्य प्रतियोगिता में जूनियर में ग्रेटर नोएडा की तारनिया मिडल में भी ग्रेटर नोएडा की पलक अरोड़ा और सीनियर ग्रुप ग्रेटर नोएडा के विजेंद्र व विकास की जोड़ी ने पहला स्थान प्राप्त करते हुए ग्रेटर नोएडा का परचम लहराया। इसके अलावा अंतराष्ट्रीय पहलवान बबिता नागर, प्रदेश बॉडी बिल्डिंग चैम्पियनशिप – 2014 के कांस्य पदक विजेता रायपुर बांगर निवासी अजीत कुमार नागर व सूरजपुर के बॉडी बिल्डर माणिक गर्ग , पटना में आयोजित राष्ट्रीय नृत्य स्पोर्ट्स प्रतियोगिता में सम्मानित ग्रेटर नोएडा की अरनवी श्रीवास्तव, भूटान में आयोजित स्केटिंग प्रतियोगिता में गौतमबुद्ध नगर का परचम लहराने वाली 8 सदस्य टीम कान्हा अग्रवाल, यश भाटी, मिलिंद भाटी, अंशुल बैसला, देवेश शर्मा, आकाश रावल, धर्मेन्द्र कुमार, गौरव शर्मा व अनुराग साहनिया , ऑटो चालक राकेश जिसने हवीबपुर में घर से भटके छोटे भाई -बहन को सुरक्षित उनके घर पहुंचाया और ग्रेटर नोएडा शहर के लिए सराहनीय कार्य कर रही एक्टिव सिटिज़न टीम के पदाधिकारी हरेन्द्र भाटी, आलोक नगर, मोहित भाटी जतन सिंह भाटी, सुनील प्रधान को “क्षेत्र गौरव सम्मान” से सम्मानित किया गया। इस मौके पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे एसडीएम सदर बच्चू सिंह ने बाराही मेले को ऐतिहासिक बताते हुए इसे क्षेत्र की परम्परा बताया। उन्होंने कहा बाराही मेला इतिहास की नींव है। मेले में आयोजित कार्यक्रम हमें क्षेत्र की संस्कृति और अध्यात्म का झलक दर्शाती है। बाराही मेला का आयोजन कराने के लिए उन्होंने शिव मंदिर सेवा समिति की भूरि -भूरि प्रशंसा की। मेले के मीडिया प्रभारी मूल चंद शर्मा ने बताया मेले में दिन-प्रतिदिन भीड़ बढ़ती जा रही है। सूरजपुर पुलिस पूरी मुस्तैदी के साथ मेले की सुरक्षा में लगी हुई है। मेले में लोग ऊंट और घोड़े की सवारी का लुत्फ़ उठा रहे हैं। स्टाल्स पर खरीदारी करने लोगों की भीड़ उमड़ रही है। झूले और मौत का कुआं मेले में आने वाले सभी लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहें हैं। इस अवसर पर श्री धर्मपाल भाटी, ओमवीर सिंह बैसला, मूलचंद शर्मा, लक्षमण सिंघल,हरी शर्मा, हरी किशन, जन्मजेय शास्त्री , राजेश, सुनील आदि मौजूद रहे।
Comments are closed.