टोल वृद्धि को लेकर किसानों का आक्रोश सडकों पर, प्राधिकरण कार्यालय को घेरा।

टोल वृद्धि को लेकर किसानों का आक्रोश सडकों पर, प्राधिकरण कार्यालय को घेरा।
साल 2015 में यमुना एक्सप्रेस-वे पर वसूले जाने वाले टोल शुल्क में 02 माह के अंदर 02 बार वृद्धि किये जाने से जनता का गुस्सा आज सडकों पर नजर आया। जनपद गौतमबुद्धनगर के आम जन और किसानों ने वरिष्ठ किसान नेता व उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता धीरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में यमुना विकास प्राधिकरण और जे.पी.इन्फ्राटैक की मिली भगत से लिये गये नादिरशाही निर्णय के खिलाफ सडकों पर जबरदस्त प्रदर्शन किया तथा ’जे.पी. इन्फ्रा व यमुना प्राधिकरण मुर्दाबाद’ के नारे के साथ-साथ टोल वृद्धि ’वापिस लो, वापिस लो’ के गगन भेदी नारों के साथ ग्रेटर नोएडा के सैक्टर P3 में स्थित यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण के कार्यालय का घेराव करते हुए, धरना प्रारम्भ कर दिया। आज प्रातः 10: 00 बजे से ही किसान टैªक्टर ट्राॅलियों और अपने निजी साधनों से सैक्टर P3 में यथार्थ अस्पताल के पास इकटठा होने शुरू हो गये थे, तथा जूलुस की शक्ल में नारेबाजी करते हुए, प्राधिकरण के कार्यालय को घेर लिया। किसानों के आक्रोश को देखते हुए, प्राधिकरण में अफरा-तफरी मच गयी तथा सुरक्षों गाडों ने प्राधिकरण में घुसने के सभी रास्तों को जल्दी से ताले लगाकर बंद कर दिया। किसान मुख्य गेट पर ही जमकर बैठ गये और टोल वृद्धि वापिस किये जाने के नारे लगाने लगे।
वरिष्ठ किसान नेता व उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता धीरेन्द्र सिंह ने उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुए कहा ’’सरकारें और नौकरशाह जिस तरीके से उद्योगपतियों के इशारों पर कार्य कर रहे हैं, उससे आने वाले दिन आम जनता के लिए, अच्छा संकेत नही हैं। जे0पी0 को कौडियों के भाव यमुना एक्सप्रेस-वे के दोनों तरफ किसानों से जमीनें छीनकर दी गयी, खेलों के विकास के नाम पर ली गयी जमीन के बहुत बडे हिस्से को फाॅरमूला वन रैसिंग ग्राउड के आस-पास जे0पी0 द्वारा आवासीय काॅलोनी बनाकर अपनी कमाई का जरिया बनाया गया। जब इससे भी पेट नही भरा गया तो आम जनता पर अनावश्यक बोझ डालते हुए, लगातार 02 बार टोल शुल्क में वृद्धि करना सरासर गलत और अन्याय पूर्ण है। जेवर से आगरा तक का सफर 360 रूपये देकर करना, एक साधारण परिवार के लिए बडी मशक्कत का विषय है। यमुना प्राधिकरण का कर्तव्य बनाता था कि टोल वृद्धि पर हस्ताक्षर करने से पहले आम जनता के हितों का भी ध्यान रखती। की गयी वृद्धि को वापिस लिये जाने व जनपद के लोगों को हाईवे पर चढने व उतरने की निशुल्क छूट दिये जाने तक यह संघर्ष जारी रहेगा।’’
उपजिलाधिकारी सदर श्री बच्चू सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी ग्रेटर नोएडा श्री हरेन्द्र सिंह, प्राधिकरण व जे0पी0 द्वारा भेजे गये अधिकारियों के काफी समझाने बुझाने के पश्चात किसानों ने वृद्धि वापिस लिये जाने के लिए 08 दिन का समय दिया। ऐसा न होने पर जनता, प्राधिकरण के दफ्तर पर ताला लगायेगी व जे0पी0 के टोल बूथों को आम जनता के लिए शुल्क मुफ्त रखेगी।
जे0पी और प्राधिकरण के खिलाफ किये गये संघर्ष की अध्यक्षता कामरेड श्री राजवीर सिंह तथा संचालन श्री मौज्जम खांन ने किया। भटटा पारसौल के किसान अनूप सिंह, रामवीर सिंह व नवजीत सिंह के अलावा चन्द्रपाल सिंह, देवेन्द्र सिंह, धर्मपाल सिंह, हरि बाबा व कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष हाजी तफसीर आलम आदि ने भी सम्बोधन किया। अन्य लोगों में श्री आश मौहम्मद नेता जी, सुरेशचंद शर्मा, धर्मेन्द्र भाटी, राजवीर भाटी, इकबाल खांन, अमित कौशिक, सलीम भाटी, परवेज आलम, बंटी भाटी, कृष्ण भाटी, रविन्द्र भाटी, किरनपाल सिंह मुनिम जी, अर्जुन सिंह प्रधान सलारपुर, दनकौर कांग्रेस ब्लाॅक अध्यक्ष राम सिंह नेता जी, श्रीओम शर्मा, हंसराज शर्मा, सलीम भाटी, आदि सैंकडों लोग उपस्थित रहे।

Comments are closed.