TURKMAN GATE ROAD RAGE DEATH – RESIDENT ALLEGE DELAY IN POLICE INTERVENTION

दिल्ली के तुर्कमान गेट इलाके में रोड रेज के चलते एक युवक की पीट पीट कर हत्या कर दी गई। घटना रविवार रात की है। शाहनवाज़ अपने 2 बच्चों के साथ अपनी बाइक से घर जा रहा था जैसे ही उसके बाइक तुर्कमान गेट पर पहुची उसी दौरान शनहवाज़ की बाइक एक आई20 कार से टकरा गई। आई 20 कार में 3 से 4 लोग सवार थे बाइक सवार शाहनवाज़ और आई20 कार सवार युवको के बिच पहले तो कहा सुनी हुई.. कहा सुनी इतनी बड़ गई की आई20 कार सवार युवको ने शाहनवाज़ की पिटाई करना शरू कर दी। शाहज़वाज़ को नजदीक के अस्पताल ले जाया गया जहा डॉक्टरो ने शाहनवाज़ को मृत घोषित कर दिया। वही इस घटना के बाद इलाके में तनाव जैसा माहोल उत्पन हो गया। इलाके के लोगो ने तुर्कमान गेट पर जम कर हंगामा किया। जिसके चलते इलाके में भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया। स्थानीय लोगो का आरोप है की घटना स्थल के पास पुलिस चोकी भी थी लेकिन पुलिस वालो ने इस वारदात को रोकने की कोई कोशिश नही की। पुलिस घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज की भी जाँच कर रही है।ये कहना गलत नहीं होगा के इस इस मामले में पुलिस की लापरवाही रही ।

Comments are closed.