HOME MINISTER RAJNATH SINGH REMAINED TRAPPED IN CISF LIFT
देश के गृहमंत्री लिफ्ट में फंसे, छत से बाहर निकाला गया
नई दिल्ली। देश के गृह मंत्री राजनाथ सिंह को आज फिल्मी अंदाज में बचाया गया। दरअसल राजनाथ सिंह सीआरपीएफ के कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए दक्षिणी दिल्ली के वसंत कुंज इलाके में गए और वहां वो लिफ्ट में फंस गए। बता दें कि सीआरपीएफ आज अपना शौर्य दिवस मना रही है और इसी कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए वो सीआरपीएफ के हेडक्वाटर गए थे।
राजनाथ सिंह काफी देर तक लिफ्ट में फंसे रहे और फिर बाद में उन्हें छत से बाहर निकाला गया। उनके साथ साथ सीआरपीएफ के डायरेक्टर जनरल और गृह राज्यमंत्री किरण रिजजू भी इसी लिफ्ट में फंस रहे। बाद में इन लोगों को सीआरपीएफ के जवानों ने छत से बाहर निकाला।
बाहर आने के बाद राजनाथ सिंह ने इस कहानी को मीडिया के साथ साझा किया और बाकी मुद्दों पर बातचीत की।
Comments are closed.