बाराही मेले में लोगों ने जाना योग का महत्व , रागिनी कलाकारों ने किया मनोरंजन

LOKESH GOSWAMIW

बाराही मेले में लोगों ने जाना योग का महत्व , रागिनी कलाकारों ने किया मनोरंजन ग्रेटर नोएडा: सूरजपुर में चल रहा  ऐतिहासिक प्राचीन बाराही मेला  न सिर्फ लोगों  का  मनोरंजन कर रहा है बल्कि मेला को  देखने आने वालों को रोजाना कुछ न कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां भी मिल रही हैं।  इसी क्रम में बुधवार को  मेला देखने आये लोग योग के महत्व व विभिन्न योगासनों से रूबरू हुए।  वहीँ पलवल से आये रागिनी कलाकार मनोज बैंसला एंड पार्टी के कलाकारों ने श्रोताओं का श्रृंगार-रस, आध्यात्मिक और  ऐतिहासिक   प्रसंगों पर आधारित रागिनियाँ सुनायीं।  दिल्ली की डांसर सुष्मिता ने भी श्रोताओं को खूब झुमाया। इससे पहले राष्ट्र निर्माण संस्था से जुड़े व  योगगुरु रामदेव के शिष्य योगाचार्य सत्यवान शास्त्री ने सांस्कृतिक मंच पर योग के महत्व पर व्याख्यान दिया।  उन्होंने कहा  स्वस्थ रहने के लिए योग का बड़ा महत्व है।  योग करने का  सबसे बड़ा लाभ यह है कि इसे करने से शरीर इतना सुडौल और लचीला हो जाता है कि विपरीत परिस्थितियों का सामना करने में सक्षम हो जाता है। योगासन और प्राणायाम हमारी प्राणशक्ति एवं देह को शुद्ध करते हैं।  इस दौरान योगाचार्य सत्यवान ने अनेक योग-मुद्राएं व प्राणायाम कर दिखाया। जिसमे भस्त्रिका, अनुलोम- विलोम प्राणायाम , सूर्य नमस्कार, कपाल भाति क्रिया, बच्चों की लम्बाई बढ़ाने वाले आसन प्रमुख थे। इसके पाश्चात  पलवल से आये मनोज बैंसला एंड पार्टी ने रागिनी का कार्यक्रम प्रस्तुत किया। रागिनी कलाकार उदयवीर बैंसला और जनकराज चंदीला की जोड़ी ने “अर्जुन मरे मतवे आई” गाकर महाभारत के एक प्रसंग में अर्जुन और भीष्म के संवाद को  सुनाया। मुज़्ज़फ़्फ़रनगर की अनुराधा शर्मा ने “काला रंग देख कर न करे गुमान ” गाकर घमंडी लोगों को घमंड छोड़ने की सीख दी। पूजा शर्मा ने मतलब भरी दोस्ती पर “होशियारी में भरोसा प्यार, तेरा धोखा न जिया यार का” रागिनी सुनाई। योगेन्द्र बैंसला और अनुराधा शर्मा की जोड़ी ने  देवर -भाभी के नोंक झोंक “भाभी तेरे कोन करे था खड़ा बात ”    गाने ने खूब तालियां बटोरी। अनुराधा शर्मा -पूजा शर्मा बहनों की जोड़ी ने “ए सासु ताने मत मार पीहर जाउंगी” गाकर सास-बहू के झगड़े की बेहतरीन प्रस्तुति देते हुए श्रोताओं का भरपूर मनोरंजन किया।  गुडगाँव से आई एल्बम डांसर कुमारी सुष्मिता ने “सारा रोड़ा पतली कमर का ” गाने पर डांस कर युवा श्रोताओं को झूमा दिया। वहीँ  उभरते सिंगर सोहैल  सैफी ने ” चाहूंगा मैं तुझे शाम सवेरे शाम सवेरे” गाकर कार्यक्रम में  समां  बाँध दिया।  कार्यक्रम में अतिथि के रूप में सपा नेता राजकुमार भाटी, जिला पंचायत अध्यक्ष रविन्द्र भाटी व सपा जिलाध्यक्ष प्रताप चौहान मौजूद थे।  राजकुमार भाटी ने मेले का सफल आयोजन करने पर  शिव मंदिर सेवा समिति को बधाई देते हुए कहा बाराही मेला लोगों को अपनी  संस्कृति से जोड़ने  का कार्य कर रहा है। जिला पंचायत अध्यक्ष रविन्द्र भाटी ने रास्ते की परेशानी से जूझ रहे मेला स्थल की समस्या जल्द दूर  करने का आश्वासन दिया।  सपा जिलाध्यक्ष प्रताप चौहान ने कहा मेला भारतीय संस्कृति की परंपरा है जो आज लुप्त होती जा रही है। शिव मंदिर सेवा समिति  इस धरोहर की रक्षा कर रही है जो कबीले तारीफ है।  शिव मंदिर सेवा समिति के महासचिव ओमवीर बैंसला ने बताया  मेला का समापन विशाल दंगल के साथ रविवार , 12 अप्रैल को हो  जायेगा। विजेता पहलवानों को  गौतमबुद्ध नगर के डीएम श्री एन.पी. सिंह सम्मानित करेंगे। दंगल में दिल्ली एनसीआर, उत्तर प्रदेश , हरियाणा के 100 से अधिक पहलवान  51 रूपये से लेकर 21, 000 रुपये  की कुश्ती  में भाग लेंगे।  मेले में मनोरंजन के लिए झूले,सर्कस, मौत का कुआं के साथ साथ खाने के स्टाल्स पर लोगों की भीड़ उमड़ रही है।  इस अवसर पर  श्री धर्मपाल भाटी, ओमवीर सिंह बैसला, मूलचंद  शर्मा, लक्षमण सिंघल,  भोपाल ठेकेदार, विनोद  पंडित, लीलू  भगत जी, राजवीर शर्मा, देवा शर्मा, संजय जोगी,  भंवर सिंह बैसोया, अनिल कपासिया आदि मौजूद रहे।

Comments are closed.