अम्बेडकर जयंती की तैयारी को लेकर बैठक

LOKESH GOSWAMI

अम्बेडकर जयंती की तैयारी को लेकर बैठक ग्रेटर नोएडा;: आगामी 14 अप्रैल को डॉ. अम्बेडकर जयंती की तैयारी को लेकर ग्रेटर नोएडा के डेल्टा 2 में रिछपाल सिंह की अध्यक्षता में डॉ. अम्बेडकर समाज सेवा समिति की बैठक आयोजित की गयी। उन्होंने बताया माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस प्रकार शिक्षा एवं स्वच्छता पर विशेष बल दिया है , उसी प्रकार भारत रत्न से सम्मानित डॉ. बी.आर. अम्बेडकर का भी यही सपना था। जिसे साकार करने के लिए डॉ. अम्बेडकर समाज सेवा समिति ने भी यही विशेष कदम उठाया है। उनकी 124 वीं जयंती के अवसर पर एक समारोह का आयोजन किया जायेगा। जिसमे सांस्कृतिक कार्यक्रम, मेधावी छात्रों का सम्मान एवं बाबा साहेब के जीवन से जुड़ी विभिन्न झाकियों निकाली जाएगी । साथ ही एक व्याख्यान का आयोजन किया जायेगा जिसमे मुख्य अतिथि श्री उम्मेद सिंह (पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष, समता सैनिक बल) व अन्य वक्ता बाबा साहेब की जीवनी पर प्रकाश डालेंगे। बैठक में अम्बा प्रसाद गौतम, हरिचंद्र गौतम, डॉ. वी.पी. सिंह, ब्रह्म सिंह, प्रेमराज, देवराज गौतम आदि मौजूद रहे।

Comments are closed.