40 लाख रूपये की लूट की साजिश रची कंपनी के ड्राइवर और सुपरवाइज़र ने

LOKESH GOSWAMI

40 लाख रूपये की लूट की साजिश रची कंपनी के ड्राइवर और  सुपरवाइज़र ने ग्रेटर नोएडा में बीते 10 अप्रैल को कासना थाना क्षेत्र में गारमेंट फैक्ट्री के बाहर से हुयी  40 लाख रूपये की लूट का खुलासा करते हुए कासना पुलिस ने लूट के आरोप में फैक्ट्री के ड्राइवर,और  सुपरवाइज़र समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही लूट ही गयी  रकम में से 27 लाख रूपये नगद,बरामद हो गए है और  दो तमंचा . 315 बोर के , 2 खोखा कारतूस, लूट के दौरान इस्तेमाल की गयी  अपाची  मोटरसाइकिल व 1 मारुती जेन बरामद कि है। कासना कोतवाली में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में एस.पी. ग्रामीण डॉ. ब्रजेश कुमार ने बताया कि  कासना साइट -4 स्थित जी-91 प्लाट पर डैक्स इंडिया नाम से गारमेंट फैक्ट्री है। 10 अप्रैल ओखला के बैंक ऑफ़ इण्डिया से 40 लाख 37 हज़ार रूपये कम्पनी के कर्मचारियों में बांटने के लिए लाया गया था। कैश वैन पर ड्राईवर बबलू निवासी हापुड़ , सुपरवाइज़र गजेन्द्र निवासी कासना, ठेकेदार रामकुमार का भाई संतोष सवार थे। पैसा संतोष के पास था। जैसे ही कैश वैन कंपनी के बाहर आ कर रुकी गजेन्द्र वैन से उतर कर कंपनी के गेट के पास पहुँच गया। इतने में ही बिना नंबर की एक अपाची  बाइक पर सवार  तीन बदमाश आये और हथियार के बल पर लूट संतोष से पैसे लूट कर फरार हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जब जांच के दौरान गेट पर लगे सीसीटीवी के फूटेज को देखा  तब सुपरवाईजर और ड्राइवर की गतिविधि संदिग्ध लगी। पुलिस ने जब इन्हे हिरासत में लेकर पूछताछ किया तो सच सामने आ गया। पुलिस को दिए बयान में दोनो आरोपियों ने स्वीकार किया है पिछले चार महीने से ये कैश वैन से लूट करने की फ़िराक में थे। चुकी 11 बार इनके देख-रेख में मोटा कैश लाया गया था लिहाजा दोनों आरोपी कम्पनी के विश्वाश पात्र बन चुके थे। कैश लूटने के लिए बालू ने ही बदमाशों से संपर्क किया  था। पुलिस ने इनकी निशानदेही पर शाह आलम निवासी हापुड़ और शाहिद निवासी सिकंदराबाद को भी गिरफ्तार किया है। लूट के वक्त शाहिद पुलिस का स्टिकर लगे जेन कार से घटना स्थल के पास मौजूद था और रेकी कर रहा था। पुलिस की अन्य टीमें फरार बदमाश और लूट के बाकी बचे रकम बरामद करने में जुटी हुई है। एसपी ग्रामीण डॉ. ब्रजेश कुमार ने बताया लूट का खुलासा करने में सीओ दूतीय  अजय चौधरी के नेतृत्व में दो टीम का गठन किया गया था। इसमें एसओ कासना राजेन्द्र यादव, एसओ नॉलेज पार्क संजय वर्मा, क्राइम ब्रांच की टीम भी शामिल रही। टीम को सराहनीय कार्य के लिए पांच हज़ार का नगद इनाम देने की घोषणा की है

Comments are closed.