बाबा साहब डा0 भीमराव अम्बेडकर की मनायी गयी 125 वी जयंती

LOKESH GOSWAMI बाबा साहब डा0 भीमराव अम्बेडकर की मनायी गयी 125 वी जयंती गौतमबुद्धनगर 14 अप्रैल  2015 विगत वर्षो की भॉति इस वर्ष भी कलेक्टेट के सभागार में बाबा साहब डा0 भीमराव अम्बेडकर का जन्म दिवस बहुत ही परम्परागत रूप से मनाया गया। सवसे पहले बाबा साहब की मूर्ति पर अपर जिलाधिकारी वित्त महेन्द्र प्रसाद, जिला पूर्ति अधिकारी विनय कुमार सिंह, जिला मनोरंजनकर अधिकारी सुधीर कुमार यादव, जिला सूचना अधिकारी राकेश  सिंह चौहान द्वारा माल्यार्पण करते हुये उन्हें सच्ची श्रृद्धाजंलि प्रदान की गयी इस मौके पर कलेक्टेट स्टाफ के द्वारा भी बाबा साहव की मूर्ति पर पुष्प भेंट कर उन्हें श्रृद्धाजंलि दी गयी । इसके उपरान्त अपर जिलाधिकारी वित्त श्री प्रसाद की अध्यक्षता में उनके जीवन चरित्र पर एक गौष्ठी का आयोजन कर उनके जीवन चरित्र पर विस्तार से प्रकाश  डाला गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुये अपर जिलाधिकारी ने कहा कि बाबा साहब भारत के रत्न के रूप में है और भारत के संविधान के निर्माण में उनकी मह्त्व्य  भूमिका रही है और उन्होंनें समाज में बहुत सी कुरितियों को हटाने के लिये लम्बें समय तक कार्य किया था जो आज भी स्मरणीय है, और उसे संविधान में भी स्थान प्रदान करते हुये समाज में एक अच्छा वातावरण बनाने का प्रयास किया गया। अपर जिलाधिकारी श्री प्रसाद ने कहा कि बाबा साहब भारत देश  की महान व्यक्तियों में उनका नाम आता है अतः भारत देश  के महान व्यक्तित्व को हम सभी को अपने जीवन में अपनाना चाहिये ताकि भारत देश का सर्वांगीण विकास और अधिक तेजी के गतिमय हो सकें। आज उनके जीवन पर प्रकाश डाला जा रहा है इसका मूल उद्देष्य यही है कि हमें अपने देश  की महान आत्माओं को हमेशा  याद रखते हुये उनके जीवन चरित्र से शिक्षा ग्रहण करते हुये उसे जीवन में उतारने का प्रयास करना चाहिये यही उनको आज सच्ची श्रृद्धाजंलि होगी कार्यक्रम में जिला पूर्ति अधिकारी विनय कुमार सिंह, आदि कर्मचारियों ने भी बाबा साहव के जीवन पर विस्तार से चर्चा की और उन्हें  अनुसरण करने का संकल्प भी लिया। कार्यक्रम का संचालन डीएलआरसी भूपेन्द्र सिंह ने किया।

Comments are closed.