आई0आई0एम0टी0 कॉलेज में इग्नियस 2015 का आयोजन

LOKESH GOSWAMI नॉलेज पार्क के आई0आई0एम0टी0 कॉलेज के मैनेजमेन्ट विभाग में इग्नियस 2015 का आयोजन किया गया। इस आई0आई0एम0टी0 कॉलेज में इग्नियस 2015 का आयोजन प्रोग्राम में ग्रेनों के एक्यूरेट, ग्लोबल, एफ0एम0जी0, आई0ई0सी0, शारदा, द्रोणाचार्य, के0सी0सी0 आदि कॉलेजों के छात्रों ने भाग लिया। इस मेगा इवेन्ट में रंगोली, एक्सटम्पोर, फेस पेन्टिग, क्विज, निबन्ध लेखन, एडमेडशो आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारम्भ डा0 एम0पी0 सिंह डायरेक्टर मैनेजमेन्ट ने दीप प्रज्जवलित कर किया गया । इस प्रोग्राम की संयोजक दिव्या त्यागी थी। निबन्ध लेखन में शारदा विश्वविद्यालय के फेर अरम प्रथम, आई0आई0एम0टी0 के ग्रेनीश शर्मा द्वितीय, फेस पेन्टिग में आई0आई0एम0टी0 की पूजा गुप्ता प्रथम, एडमेडशो में द्रोणाचार्य के निशान्त सुमन प्रथम, रंगोली में आई0आई0एम0टी0 के पलक जैन प्रथम, क्विज में आई0आई0एम0टी0 के त्रितेश और उसके साथियों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।  इस अवसर पर कॉलेज के प्रबंध निदेशक श्री मयंक अग्रवाल ने प्रतियोगिताओं में विजेताओं को पुरस्कृत किया तथा बताया कि जितना शिक्षा का जीवन में महत्त्व है उतना ही इस प्रकार के इवेन्ट का भी। इस अवसर पर कर्नल वी0के0 मल्होत्रा, श्री नीतिन पवार, जितेन्द्र कुमार, श्री सोमेश, डॉ चन्द्रशेखर यादव व मैनेजमेन्ट के शिक्षक उपस्थित थे।

Comments are closed.