#EARTHQUAKE – TOWNWISE DAMAGE REPORTS IN UTTAR PRADESH

गोरखपुर समेत पूर्वांचल के जिलो में तीन बार भूकम्प के झटके,हमीरपुर में तीन बार भूकंप के झटके से लोगो में दहशत का माहौल

आगरा-मेडिकल कॉलेज में भूकंप से हादसा,बिल्डिंग का छज्जा गिरा कई कारें और बाइकें क्षतिग्रस्त,एत्माउद्दौला के पावर हाउस कॉलोनी में पानी की टंकी गिरी

अयोध्या में भूकंप के झटके से मां कामाख्या मंदिर की छत गिरी,मंदिर परिसर से सभी लोग बाहर भागे

यूपी-पूर्वांचल के जिलो में 2 बार भूकम्प के झटके,महाराजगंज,कुशीनगर देवरिया,संतकबीरनगर,सिद्धार्थनगर,बस्ती में भूकम्प के झटके,लोग घरो से बाहर निकले

जौनपुर-भूकम्प के डर से वकील ने दीवानी न्यायालय की बिल्डिंग से लगाई छलांग,2 मंजिल से गिरकर वकील गंभीर घायल,अस्पताल में भर्ती

बाराबंकी-भूकंप से बाराबंकी में बड़ा हादसा,बसंतापुर प्राथमिक विद्यालय के भवन की दीवार गिरी,कई बच्चे दबे,राहत कार्य जारी,मोहम्मदपुर खाला के इंदौरा में भी दीवार गिरने से बच्चे की मौत

गोरखपुर-भूकम्प से कूड़ाघाट प्राइमरी विद्यालय की दीवार गिरी,2 बच्चे घायल,अस्पताल में भर्ती

आगरा-भूकंप से फव्वारा चौराहे पर घर का छज्जा गिरा,आस-पास के कई घरो में आई दरारें,लोग दहशत में सड़को पर आए

लखनऊ-भूकंप से नगराम में मस्जिद की दीवार गिरी,लोगो में दहशत का माहौल

प्रतापगढ़-अंतू के जगेसरगंज में भूकंप से घर की दीवार गिरी,युवक की दबकर मौत

सिद्धार्थनगर-केंद्रीय विद्यालय की छत गिरी,3 बच्चे घायल,अस्पताल में भर्ती कराए गए,कई जगह नुकसान की सूचना

Comments are closed.