#NEPALEARTHQUAKE -TREMORS WILL CONTINUE TILL ALL GENERATED ENERGY COMES OUT : J P GUPTA IMD

भूकम्प की भविष्यवाणी नहीं की जा सकती: मौसम विभाग

लखनऊ। मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि भूकंप
कब आयेगा, इसकी न तो भविष्यवाणी की जा सकती है और न कोई निश्चित समय ही बता
सकता है। उन्होंने बताया कि विकसित देशों सहित पूरे विश्व में वैज्ञानिक अभी
इस विषय पर शोध कर रहे हैं। श्री गुप्ता ने बताया कि 7.5 तीव्रता वाले भूकंप
के बाद ट्रीमर्स यानी बाद के हलके झटके आते ही हैं, लेकिन वह भी बहुत देर तक
नहीं आते हैं। यह ट्रीमर तभी तक आते हैं, जब तक पृवी के अंदर की अतिरिक्त
ऊर्जा पूरी तरह बाहर नहीं निकल जाती।
उन्होंने बताया कि अगर कोई व्यक्ति यह कह रहा है कि इतने बजे भूकंप आयेगा, तो
वह कोरी अफवाह है, जो कुछ शरारती तत्व ‘‘पैनिक क्रिएट’ करने के लिये उड़ाते
हैं। जेपी गुप्ता ने बताया कि पृथ्वी के भीतर लगातार परिवर्तन होते रहते हैं
और उसी के चलते पृवी के अंदर ऊर्जा एकत्र होती रहती है। यह ऊर्जा जब बहुत अधिक
हो जाती है, तो उसे निकलने की जगह चाहिये होती है। ऐसे में जहां भी उसे कमजोर
स्थान मिलता है, उसी ओर ऊर्जा का प्रवाह हो जाता है।

Comments are closed.