GREATER NOIDA GALGOTIAS UNIVERSITY STUDENT SHOT AT BY UNKNOWN CRIMINALS

. BREAKING NEWS….
ग्रेटर नोएडा : इंजीनियरिंग के छात्र को गोली मारी आज तड़के सुबह लगभग 3:30 बजे नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में कार सवार बदमाशों ने इंजीनियरिंग के एक छात्र को गोली मार दी। घायल हालत में उसे निजी अस्पतालc में भर्ती कराया गया है जहाँ उसका उपचार चल रहा है। जानकारी के मुताबिक मूल रूप से इलाहाबाद का रहने वाला अश्वनी गलगोटिया 2 nd ईयर बी.टेक. का छात्र है और बीटा -2 में रहता है । तड़के सुबह वो अपने दोस्त सुमित गर्ग के साथ बाइक से तुगलपुर खाना लेने गया था। लौटते हुए जैसे ही ये कैलाश गोल चक्कर के निकट पहुंचे उनका पहले से खड़ी असेंट कार सवार चार युवकों से किसी बात को लेकर बहस हो गया। जिसके बाद बदमाशों ने अश्वनी पर फायरिंग कर दी। गोली अश्वनी के हाथ से छूती हुई पेट में जा लगी । लहूलुहान हालत में अश्वनी वहीँ गिर पड़ा। जिसके बाद उसके दोस्त ने उसे कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया है जहाँ उसका उपचार चल रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की छान बीन कर रही है। —

Comments are closed.