कार सवार बदमाशों ने इंजीनियरिंग के छात्र अश्वनी सिंह को मारी गोली

लोकेश गोस्वामी   ग्रेटर नोएडा के  इंजीनियरिंग के छात्र अश्वनी सिंह  को मारी गोली  नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में कार सवार बदमाशों ने इंजीनियरिंग के एक छात्र को  घायल हालत में उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहाँ उसका उपचार चल रहा है। जानकारी के मुताबिक मूल रूप से इलाहाबाद का रहने वाला अश्वनी सिंह गलगोटिया 2 nd ईयर बी.टेक. का छात्र है और बीटा -2 में रहता है ।आज सुबह वो अपने दोस्त सुमित गर्ग के साथ बाइक से तुगलपुर खाना लेने गया था। लौटते हुए जैसे ही ये कैलाश गोल चक्कर के निकट पहुंचे उनका पहले से खड़ी ऐसेंट कार सवार चार युवकों से किसी बात को लेकर बहस हो गयी । जिसके बाद बदमाशों ने अश्वनी पर फायरिंग कर दी। गोली अश्वनी के हाथ से छूती हुई पेट में जा लगी । लहूलुहान हालत में अश्वनी वहीँ गिर पड़ा। जिसके बाद उसके दोस्त ने उसे कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया है जहाँ उसका उपचार चल रहा है। वहीँ बदमाश कार समेत मौके से फरार हो गए। सुचना मिलने पर पुलिस मोके पर पहुंच गयी और मामले की जांच कर रही हे

Comments are closed.