भटटा पारसौल के किसान ने किया आग में कूदने का प्रयास’

 

लोकेश गोस्वामी  भटटा पारसौल के किसान ने किया आग में कूदने का प्रयास पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों के सैंकडों मायूस किसान वरिष्ठ किसान नेता व उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता ठाकुर धीरेन्द्र सिंह के साथ भारतीय यूथ कांग्रेस के अहतीजाज में नई दिल्ली स्थित पार्लियामेंट पहॅुचे। रास्ते में दिल्ली बाॅर्डर के नजदीक गौतम बुद्ध की मूर्ति के समक्ष नेपाल व उत्तर भारत में आये भयंकर जलजले में मरने वालों की आत्मा की शांति के लिए सभी ने 02 मिनट का मौन धारण किया। सभी किसान धीरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में तकरीबन 12 बजे दोपहर इंडियन यूथ कांग्रेस के कार्यालय पहुॅचे, जिनमें सभी किसानों ने सभी किसानों ने अपने सिरों पर बेमौसम की मार हुये खराब गेहूॅ के पूलों को रखा हुआ था। यूथ कांग्रेस के आॅफिस में पहले से ही मौजूद देश भर के किसान मौजूद थे, फिर वहां से सभी किसान इंडियन यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिन्द्र सिंह राजा बरार, ठाकुर धीरेन्द्र सिंह व भारतीय राष्टीय कांग्रेस के मीडिया प्रभारी रणदीप सुरजेवाला के नेतृत्व में ’’किसान विरोधी, नरेन्द्र विरोधी’’, ’’जमीन हमारी आपकी, नही किसे के बाप की’’, ’’ये दीवाने कहां चले, जेल चले भाई जेल चले’’ आदि नारे लगाते हुए, सिरों पर पूले रखकर पार्लियामेंट की ओर बढ चले। रास्तों में कई जगह उनके पुलिस के साथ हल्की फुल्की झडपें भी हुई व किसानों के द्वारा बेरिकेटस तोड दिये गये, किसान दुख और गुस्से में था, जिसे नियंत्रित किये जाना काफी मुश्किल हो रहा था। पुलिस ने सुरक्षा के काफी पुख्ता इंतजाम किये हुये थे, जिसके परिणामस्वरूप सभी किसानों को पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने के सामने रोक दिया गया। जहां किसानों ने अपनी फसलों को आग के हवाले कर, गेंहूॅ की होली जलाई। भटटा पारसौल के एक किसान चौधरी रामवीर सिंह ने स्वंय को आग के हवाले करने का प्रयास किया, परन्तु किसानों ने उन्हें रोक दिया। सभी किसानों ने रणदीप सिंह सुरजेवाला, यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिन्द्र सिंह राजा बरार व वरिष्ठ किसान नेता व उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता ठाकुर धीरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में सैंकडों  किसानों ने थाने में गिरफ्तारी दी, जहां पुलिस ने उन्हे बाद में निजी मुचलकों पर छोड दिया। इस मौके पर मनीष ठाकुर, विदित चौधरी, ओमवीर यादव, सीताराम लांबा, मौज्जम खांन, एडवोकेट, जाकिर प्रधान जी, आश मौहम्मत नेता, बिजेन्द्र सिंह, जमीन प्रधान जी, रामेश्वर दयाल, जयदेव भाटी, रनवीर सिंह, आदि लोग मौजूद थे।

Comments are closed.