मानव सेवा समिति प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से मुलाकात की।

मानव सेवा समिति प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से मुलाकात की।

    मानव सेवा समिति के उपाध्यक्ष भूपेन्द्र शर्मा के साथ समिति के एक प्रतिनिधिमंडल ने अपने माँगपत्र के साथ जिलाधिकारी एन पी सिंह के आवास सेक्टर-27 पर आज सवेरे मुलाक़ात की।
माँग पत्र के अनुशार संस्था के सदस्यों ने जिलाधिकारी से माँग की कि एक्सप्रेस वे पर सदक हादसे में जान गँवाने वाले दो पुलिस कर्मीयों मोहन पँवार व रोमित सिंह के परिजनों को भी, डीएसपी हरेन्द्र सिंह के समान उत्तर प्रदेश सरकार से आर्थिक सहायता दिलाई जाय। मुलाक़ात के दौरान जिलाधिकारी ने आस्वस्त किया कि आपकी माँग जायज है और हम इस मामले में संस्तुति दे रहे हैं उन्होंने उम्मीद जताते हुए कहा कि आने वाले एक दो दिन में ही दोनों पुलिस कर्मियों को साशन से आर्थिक मदद की स्वीकृति आ जाएगी उसके पश्चात प्रेस को भी सूचित कर दिया जायेगा।
प्रतिनिधिमंडल में उपाध्यक्ष जगवीर खटाना, अतुल गौड़, अरुण शर्मा,  महासचिव करुणेश शर्मा, सलाहकार विनोद जादौन व अध्यक्ष यू के भारद्वाज ने जिलाधिकारी से वार्ता की।

Comments are closed.