रबूपुरा-झगड़े में बुजुर्ग की मौत के बाद उपद्रवियों द्वारा भाजपा जिला अध्य्क्ष हरीश ठाकुर के कार्यालय में तोड़फोड़ के मामले को लेकर पुलिस एकतरफा कर रही है कार्यवाई

LOKESH GOSWAMI रबूपुरा-झगड़े में बुजुर्ग की मौत के बाद उपद्रवियों द्वारा भाजपा जिला अध्य्क्ष हरीश ठाकुर के कार्यालय में तोड़फोड़ के मामले को लेकर  पुलिस एकतरफा कर रही है कार्यवाई ग्रेटर नोएडा।  भाजपा  के जिलाध्यक्ष हरीश ठाकुर ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि कुछ लोगों ने छोटी सी घटना को सामुदाय विशेष का रुप देने की कोशिश की  जिसकी वजह से कस्बे में तनाव बढ़ा। उन्होंने मांग की है कि पूरे विवाद में जो भी दोषी हैं उनके खिलाफ कार्यवाई की जाय, एक पक्षीय कार्यवाई न की जाय, क्योंकि आरोप लगा है कि बुजुर्ग मोहम्मद अंशारी की घूंसा लगने से मौत हो गयी, जबकि इस बात की जानकारी नहीं लगी है कि किसके घूसे से मौत हुई है या हार्ट अटैक से मौत हुई है। अगर मामला संदिग्ध है तो झगड़े में जितने लोग शामिल थे उन सभी लोगों के खिलाफ मामला दर्ज होना चाहिए। इस दौरान मालवा फैलाने वाले लोगों को भी गिरफ्तार किया जाय, जिसने मामले को बढ़ावा दिया है। भाजपा जिलाध्यक्ष हरीश ठाकुर का कहना है कि घटना से 300 मीटर दूर भाजपा का कार्यालय है जिसमें तोड़फोड़ की गयी है जो नियोजित तरीके से किया गया है । उन्होंने अपने जानमाल की सुरक्षा की मांग की है। उन्होंने बताया कि पूरे मामले को लेकर 3 मई को गांव फलैदा में एक पंचायत होगी जिसमें क्षेत्र के सम्मानित लोग शामिल होंगे।

Comments are closed.