जीएनआईओटी पीजीडीएम के फेयरवेल में जीशान और अंजली बने मिस्टर और मिस फेयरवेल के विजेता बने
LOKESH GOSWAMI
जीएनआईओटी पीजीडीएम के फेयरवेल में जीशान और अंजली बने मिस्टर और मिस फेयरवेल के विजेता बने ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क 2 में जीएनआईओटी कॉलेज ऑफ़ मैनेजमेंट में “सायोनारा -2015″ फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पीजीडीएम के सीनियर छात्रों को विदाई दी गयी। पर छात्रों ने एक से बढ़कर एक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। कार्यक्रम का उदघाटन कालेज के चेयरमैन श्री के.एल. गुप्ता, वाइस चेयरमैन श्री बी. एल. गुप्ता व श्री गौरव गुप्ता ने द्वीप प्रज्जवलित कर किया। छात्रों ने संस्थान में गत 2 वर्ष के संस्मरण को याद करते हुए संस्थान द्वारा दृष्टगत प्रगति पथ पर चलने के संकल्प के साथ विदाई ली। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक संजय यादव छात्रों को उनके स्वर्णिम भविष्य की शुभकामनायें दी और व्यवसायिक जीवन में नए आयाम स्थापित करने के लिए प्रेरित किया। पीजीडीएम के हेड अंशुल शर्मा ने छात्रों से महयवपूर्ण वृतांत साझा किये और उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर डॉ. हिमांशु मित्तल, विवेक श्रीवास्तव, प्रशांत यादव, नेहा शर्मा आदि उपस्थित थे। सूरज भाटी को मिस्टर ईव व निमिषा सिंह को मिस इव और जीशान को मिस्टर फेयरवेल व अंजलि को मिस फेयरवेल चुना गया।
Comments are closed.