प्रोपटी हतियाने के एक गैंग के 3 लोगो को थाना सेक्टर 20 पुलिस ने गिरफ्तार किया
NOIDA ROHIT SHARMA
नॉएडा की कीमती जमीनों के मालिको को कागजो में मृत दिखा कर फर्जी वारिस के फर्जी दस्तावेज तैयार कर प्रोपटी हतियाने के एक गैंग के 3 लोगो को थाना सेक्टर 20 पुलिस ने गिरफ्तार किया है । पुलिस के मुताबिक इस गैंग के खालिद ऊर्फ रज्जो सरगना पर फरुखाबाद जिले में आधार कार्ड बनाने का ठेका है और उसी ने इन लोगो के फ़र्ज़ी पेपर तैयार कर एक फ्लेट के मालिक को मरा हुआ घोषित कर उसके वारिश बना कर दो लोगो को फर्जी दस्तावेज तैयार कर वारिश बन गया दिया गया था । अब पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए 3 लोगो को गिरफ्तार किया है मगर इस गैंग का सरगना रज्जू अभी भी पुलिस गिरफ्त से बहार है । नॉएडा पुलिस की गिरफ्त में खड़े दिख रहे गुलाब और परवेश है इनको पुलिस ने नॉएडा में एक प्लाट के मालिक को पेपरों में मरे हुए दिखा कर प्लाट मालिक के वारिश आपने आपको फर्जी दस्तावेज के आधार पर बना लिया था । जिसके बाद ये लोग नॉएडा प्राधिकरण पहुचे और प्लाट को आपने नाम कराने की कवायत सुरु कर दी और प्लाट को आपने नाम कराने में कामयाब भी हो गए मगर जब ये इस प्लॉट को बेचने की फ़िराक में थे तभी इस प्लांट के असली मालिक जमालुदीन को आपने साथ हुई जालसाजी के बारे में जानकारी हुई फिर कहि जाकर इन लोगो के खिलाफ मामला दर्ज किया गया । इस गैंग के सरगना खालिद ऊर्फ रज्जू कुछ दिन पहले टेलर का काम किया करता था मगर अब इस तरह से लोगो की फर्जी आई डी तैयार कर के प्लाट और मकानों को बेच बेच कर करोडो की सम्पति अर्जित कर ली है और साथ ही फरूखाबाद में इस रज्जू पर आधार कार्ड बनाने का कॉन्ट्रेक्ट है । अब पुलिस ने इस मामले में 3 लोगो को तो गिरफ्तार कर लिया है मगर अभी इस गैंग का मेन सरगना अभी पुलिस की गिरफ्त से बहार है
[youtube http://www.youtube.com/watch?v=VFntiRbvbJI&w=420&h=315]


Comments are closed.