SANJAY-INTER-STATE GANGSTER INVOLVED IN STEALING CARS MURDERRED AND BODY DUMPED IN NOIDA

NOIDA ROHIT SHARMA

नॉएडा के एक्सप्रेस वे थाने  में कुछ दिन पहले हुई एक हत्या का खुलासा जब नॉएडा पुलिस ने किया तो पुलिस की भी आंखे खुली की खुली रह गयी दरअसल बीते 27 अप्रेल को  एक शख्स की डेड बॉडी जब एक्सप्रेस वे थाना इलाके में मिली तो पुलिस ने मामले के पड़ताल की जिसके बाद एक ऐसा बड़ा  वाहन चोर गिरोह पुलिस के हत्थे चड़ा जिसके सदस्यों ने ही पैसे के विवाद के चलते अपने सरगना की हत्या कर दी थी ये गिरोह पुरे उत्तरी भारत में सक्रीय था और अब तक 1000 से भी ज्यादा गाडियों पर हाथ साफ कर चूका है नॉएडा पुलिस के गिरफ्त में खड़े ये वो शातिर वाहन चोर है जो पलक झपकते ही आपकी गाड़ी पर हाथ साफ़ कर सकते है ये गिरोह उस वक्त नॉएडा पुलिस के हत्थे चड़ा जब पुलिस एक शख्स की हत्या के मामले को सुलझाने में लगी हुई थी दरअसल बीते २७ अप्रेल को नॉएडा एक्सप्रेस वे थाना इलाके में नाले में एक अज्ञात युवक की डेड बॉडी मिली जिसकी पड़ताल करते हुए नॉएडा पुलिस के हाथ लगा एक एसा गिरोह जो लम्बे समय से वाहन चोरी की वारदातों में लिप्त था और मारा गया युवक इसी गिरोह का सरगना संजय था और संजय को उसी के गिरोह के सदस्यों ने पैसे के बटवारे को लेकर हत्या कर झाड़ियो में फेक दिया  दिल्ली में वाहन चोरी के मामले में पहले भी गिरफ्तार हो चूका सजय अपने साथियों अजीत ,सुभाष ,उमेश ,सुरेन्द्र और भोला प्रसाद के साथ मिल कर एक बड़ा वाहन चोरी का गिरोह चलाता था और पार्किंग में खड़ी चार पहिया गाडियों को अपना निशाना बनाते थे इस गिरोह का नेटवर्क दिल्ली, यूपी ,हरियाणा ,बिहार ,प बंगाल और असम तक फेला हुआ था और ये गिरोह पार्किंग में खड़ी गाडियों की पार्किंग कर्मियों से मिल कर गाडियों की डुप्लीकेट चाभी बनवाकर गाड़ी में से हाथ साफ़ कर लेते थे पुलिस अधिकारियो की माने तो ये गिरोह अब तक 1000 से भी ज्यादा गाडियों को अपना निशाना बना चुके है पुलिस की माने तो अपने ही गिरोह के सदस्यों ने अपने सरगना संजय की हत्या कर दी क्योकि कई दिन से इनमे पैसे को लेकर विवाद चल रहा था वही पुलिस ने इन गिरफ्तार बदमाशो से दो मोटर ,सायकिल दो कार ,करीब 33 मोबाईल फोन और 100 से भी ज्यादा गाडियों की डुप्लीकेट चाभिया बरामद की है और इनके तीन फरार साथियों की भी पुलिस तलाश में जुट गयी है

  SANJAY-INTER-STATE GANGSTER INVOLVED IN STEALING CARS MURDERRED AND BODY DUMPED IN NOIDA

5nod6

[youtube http://www.youtube.com/watch?v=NcvYY5pmIk4&w=420&h=315]

Comments are closed.