केजरीवाल द्वारा समाचार चैनलों की मॉनिटरिंग लोकतंत्र के लिए खतरनाक-मुन्ना कुमार शर्मा

अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय महासचिव व आम आदमी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुन्ना कुमार शर्मा ने  आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक व दिल्ली के  मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा समाचार चैनलों की सुचना एवं प्रसार निदेशालय द्वारा मॉनिटरिंग कराने की तीव्र निंदा की है तथा कहा है कि अरविंद केजरीवाल का यह हिटलरी फरमान लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ को कमजोर करनेवाला तथा भारतीय लोकतंत्र के लिए खतरनाक है।हिन्दू महासभा नेता श्री शर्मा ने कहा है कि अरविन्द केजरीवाल के तानाशाही व हिटलरशाही निर्णयों ने पूरी आप पार्टी व दिल्ली सरकार की छवि को बदनाम कर दिया है।ऐसे मनमाना व लोकतंत्रविरोधी फैसलों के बल पर अरविन्द केजरीवाल व्यवस्था परिवर्तन की बात कैसे कर रहे हैं।श्री शर्मा ने कहा कि ऐसा आदेश आजतक किसी भी राज्य सरकार ने जारी नहीं किया है।आप पार्टी देश के साथ धोखा कर रही है।लगता है कि केजरीवाल ने मीडिया को समाप्त कर देने की सुपारी ली है।श्री शर्मा ने दिल्लीवासियों व देशवासियों का आह्वान किया है कि तानाशाह व पलटू राजनीतिज्ञ अरविन्द केजरीवाल व उनकी आप पार्टी को उखाड़ फेंकें।

Comments are closed.