#salmanverdict – SALMAN MAY BE SENT TO YERAWADA JAIL

हिट एंड रन केस में सलमान खान को दोषी करार देते हुए जज DW देशपांडे ने 5 साल की सजा सुनाई है। इससे पहले जज ने अभिनेता से पूछा था कि 10 साल की सजा बनती है। आपका क्या कहना है? सलमान के वकील ने 3 साल की सजा मांगी थी। सजा के बाद सलमान को पुणे की यरवदा जेल भेजा जा रहा है। यहाँ संजय दत्त पहले से मौजूद हैं। इन दोनों की एक फ़िल्म आई थी "चल मेरे भाई"। यह फ़िल्म जीवन में भी सच हो गई। 4239 दिनों बाद आया फैसला। 200 करोड़ रूपये की लागत से बन रही बजरंगी भाईजान और प्रेम रत्न धन पायो अधर में लटकी। 70 करोड़ के विज्ञापन भी ख़त्म। सजा सुन कर सलमान की आँखे भीगी तो माँ हुईं बेहोश। फ़िल्म के निदेशक को दिल का दौरा पड़ने की खबर है। कोर्ट ने माना सलमान नशे में गाड़ी चला रहे थे और उनके पास लाइसेंस भी नही था। उन पर एक व्यक्ति की गैर इरादतन हत्या (304) का जुर्म साबित हुआ है। 27 में से 26 गवाह उनके खिलाफ गए।

Comments are closed.