डीसीए के अध्यक्ष ने जिलाधिकारी से मुलाकात.
डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोशिएशन गौतम बुद्ध नगर के अध्यक्ष यू के भारद्वाज और उपाध्यक्ष अतुल गौड़ ने जिलाधिकारी एनपी सिंह के आवास सेक्टर-27 पर उनसे मुलाकात कर क्रिकेट और क्रिकेट खेल के उत्थान में, क्रिकेट एसोशिएशन और क्रिकेट खिलाडियों को हो रही समस्याओं के समाधान हेतु निवेदन करते हुए कुछ महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर सहयोग की माँग की।
एसोशिएशन के अध्यक्ष यूके भारद्वाज ने बताया कि हमने जिलाधिकारी से जिले के स्कूली छात्रों के बीच पूरे सीजन क्रिकेट लीग कराने का प्रस्ताव रखते हुए उन स्कूलों, जिनमें क्रिकेट मैदान हैं, से स्कूल के अवकाश के दिन उन्हीं के स्कूल के मैच के लिए मैदान उपलब्ध कराने में मदद, नोएडा स्टेडियम में निर्माणाधीन क्रिकेट मैदान को बाकि जिलों के सामान रखरखाव व खेल हेतु हमारी एसोशिएशन को दिलाने, खिलाडियों को कोचिंग हेतु मैदान उपलब्ध कराने एवं जिलाधिकारी पद को एसोशिएशन में संरक्षक पद की सहमति प्रदान कर क्रिकेट खेल को संरक्षण देने हेतु मदद मांगी है जिसके जवाब में जिलाधिकारी एनपी सिंह ने आश्वाशन देते हुए कहा कि एक सप्ताह में सभी खेल व खेल संघों पर नोएडा चेयरमैन से आगामी 22 तारीख को बैठक होनी है उस वक्त सभी खेलों के विकास की बात कर रणनीति बनाकर आगे क्रियान्वयन किया जाएगा और जो सभी खेल और खिलाडियों के हित में होगा, सरकार वही नीति लागू करेगी।
Comments are closed.