असफलता छिपाने के लिए केजरीवाल ने फिर किया नौटँकी शुरु-मुन्ना कुमार शर्मा
अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय महासचिव व आम आदमी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुन्ना कुमार शर्मा ने आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा उपराज्यपाल नजीब जंग के विरुद्ध किये जा रहे विवाद को आप पार्टी की सरकार की असफलता को छिपाने के लिए नौटँकी की शुरुआत फिर से कर दी है।इसी प्रकार की नौटँकी उन्होंने पिछले कार्यकाल में भी किया था,जिसके कारण आजतक दिल्ली का विकास अवरूद्ध है।इस प्रकार की गैरजिम्मेबार कार्यवाही दिल्ली की जनता तथा भारतीय लोकतंत्र के लिए खतरनाक है।हिन्दू महासभा नेता श्री शर्मा ने कहा है कि अरविन्द केजरीवाल के जनविरोधी निर्णयों ने पूरी आप पार्टी व दिल्ली सरकार की छवि को बदनाम कर दिया है।ऐसे जनविरोधी,मनमाना व लोकतंत्रविरोधी फैसलों के बल पर अरविन्द केजरीवाल व्यवस्था परिवर्तन की बात कैसे कर रहे हैं।आप पार्टी की सरकार दिल्लीवासियों के साथ धोखा कर रही है।श्री शर्मा ने दिल्लीवासियों व देशवासियों का आह्वान किया है कि जनता के साथ धोखादेनेवाले राजनीतिज्ञ अरविन्द केजरीवाल व उनकी आप पार्टी को उखाड़ फेंकें।
Comments are closed.