UP BOARD CLASS 10 AND 12 RESULTS DECLARED – CHANDAN KUMAR AND RINA TOPS IN GAUTAM BUDH NAGAR

इंडिया सुपर न्यूज़ नोएडा : शिक्षा »यूपी बोर्ड रिजल्ट घोषित : गौतमबुद्धनगर में 10 th में 91. 5 % के साथ चन्दन कुमार व 12th में 92 % के साथ रीना टॉपर
यूपी बोर्ड रिजल्ट घोषित : गौतमबुद्धनगर में 10 th में 91. 5 % के साथ चन्दन कुमार व 12th में 92 % के साथ रीना टॉपर

ग्रेटर नोएडा: यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा का रिजल्ट आज 12.30 बजे घोषित किया गया। पूरे उत्तरप्रदेश में जहाँ 10 वीं में 83.74 फीसदी और 12वीं में 88.83 फीसदी रिजल्ट आया है। वहीँ जिला गौतमबुद्धनगर में 10 वीं में 88 फीसदी और 12वीं में 82 फीसदी रिजल्ट आया है। 10 वीं में सांगत ग्रीन डेरी मच्छा के चन्दन कुमार ने 91. 5 प्रतिशत स्कोर कर जिले के टॉपर बने। मिहिर भोज कन्या इंटर कॉलेज की आकांक्षा भारती ने 90. 5 प्रतिशत स्कोर कर दूसरे स्थान पर रहीं। अमीचंद इंटर कॉलेज के ज्योति पाल ने 89 प्रतिशत अंक स्कोर कर तीसरे स्थान पर रहे। इधर 12 वीं में एमसी गोपीचंद इंटर कॉलेज की रीना ने 92 प्रतिशत अंक स्कोर कर 12 वीं की टॉपर बनी। मिहिर भोज इंटर कॉलेज के सलमान ने 91.6 अंक और पब्लिक इंटर कॉलेज के गगन शर्मा ने 91.4 प्रतिशत अंक स्कोर कर क्रमश: दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। इस वर्ष पहली बार ऐसा हुआ है जब इंटरमीडिएट व 10 वीं परिणाम एक साथ घोषित हुआ है।

Comments are closed.