डीडीआरडब्लूए की बैठक में सुरक्षा व ग्रेटर नॉएडा के सेक्टरों में चल रहे अवैध पीजी का मुद्दा उठाया
LOKESH GOSWAMI
डीडीआरडब्लूए की बैठक में सुरक्षा व ग्रेटर नॉएडा के सेक्टरों में चल रहे अवैध पीजी का मुद्दा उठाया आरडब्लूए के अलावा प्रशिक्षु आईपीएस अनुराग वत्स, सीओ प्रथम ग्रेटर नोएडा डॉ. अरुण कुमार शामिल हुए। डीडीआरडब्लूए के महासचिव शेर सिंह भाटी ने शहर में विगड़ रही सुरक्षा व्यवस्था पर प्रकाश डालते हुए कहा । आरडब्लूए के पदाधिकारिोयं ने सेक्टरों में चल रहे अवैध पीजी में छात्रों के शराब पी कर हल्ला करना , नशाखोरी करने, पीसीआर द्वारा अपने कार्य को सही ढंग से अंजाम न देने, सेक्टरों के अंदर खाली पड़े कम्पलीशन मकानो में अराजक तत्वों की मौजूदगी, महिला सुरक्षा से सम्बंधित मुद्दे भी उठाये गए। अंत में संस्था के कोषाध्यक्ष ओ.पी. गोयल ने संस्था का आय -व्यय पेश किया। इस मौके पर राजकुमार नागर एडवोकेट, इलम सिंह नागर, एन. धवन, एस.पी चौहान, रामशरण नागर, हरेन्द्र भाटी, ममता तिवारी, चित्र गुप्ता, वीना चौहान, स्वरूपा चटर्जी आदि मौजूद रहे



Comments are closed.