जय हो संगठन द्वारा एन पी सी एल कार्यालय पर धरना प्रदर्शन

LOKESH GOSWAMI

जय हो संगठन द्वारा एन पी सी एल कार्यालय पर धरना प्रदर्शन ग्रामीण क्षेत्र में इस कंपनी द्वारा निरंतर उपभोक्ताओं का शोषण किया जा रहा था। मात्र 06 से 08 घंटे विधुत  आपूर्ति, बिलों में गड़वड़ी  की शिकायतें व निजी ठेकेदारों द्वारा उपभोक्ताओं से की जा रही बदसलूकी के चलते आज लोगों का गुस्सा फूटा पडा। ’जय हो’नामक संगठन के आहावान और धीरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में किसान व आम उपभोक्ताओं ने प्रातः 10 बजे से ही एन.पी.सी.एल. के अल्फा स्थित कार्यालय को घेर कर जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए धरना किया । जनता के भारी आक्रोश को देखते हुए प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद एन.पी.सी.एल के अधिकारियों को धरनारत जनता के मध्य में आकर उनकी सभी मांगों को माने जाने की घोषणा के बाद ही मामला शांत हो सका। कस्बाई क्षेत्रों में डब्ल ग्रूप  विद्दुत  आपूर्ति तथा ग्रामीण क्षेत्र के बिना कट 14 घंटे सप्लाई, ठेकेदारी प्रथा को समाप्त किये जाने, गरीबों को 2000 हजार रूप्ये में विद्युत कनैक्शन दिये जाने तथा गलत बिलों को अविलंब दुरूस्त कराये जाने की घोषणा एन.पी.सी.एल के प्रवक्ता श्री समरजीत सिंह मोहंती ने जनता के समक्ष की धीरेन्द्र सिंह ने एन.पी.सी.एल. के अधिकारियों का नेतृत्व कर रहे प्रवक्ता समरजीत सिंह मोहंती से दो टूक लहजे में कहा कि  ’’अगर भविष्य में उपभोक्ताओं का शोषण किया गया अथवा ग्रामीण व कस्बाई क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति 18 घंटे नही दी गयी तो किसान एन.पी.सी.एल. के कार्यालयों में ताला जड देंगें तथा बिलों की बसूली भी नही होने  देंगे।जय हो संगठन द्वारा एन पी सी एल कार्यालय पर धरना प्रदर्शन में क्षेत्र के लोगों के साथ आये सभी दलों के नेता धरने में शामिल हुऐ कांग्रेस प्रवक्ता ठा धीरेन्द्र सिंह  ,प्रदेश महासचिव अजित दौला जिलाध्यक्ष तफसीर आलम ,बसपा नेता सुनिल भाटी ,हरेन्द्र शर्मा ,सपा नेता व बिलासपुर चैयरमैन पति सुधीर नागर (कुक्की नागर)पुर्व प्रत्याशी जिला पंचायत रघुराज भाटी जाकिर प्रधान, बिजेन्द्र प्रधान, सुरेशचंद शर्मा, किरनपाल मुनिम जी, राकेश भाटी, अर्जुन सिंह प्रधान सलारपुर, नेपाल सिंह, अमित कौशिक, कर्मवीर सिंह, संजय सिंह, यूनिस मेम्बर, तरीखत, फाजिल भाई, जुनैद भाई,  आदि लोग मौजूद थे

Comments are closed.