नॉएडा में बिजली कटौती लगातार जारी और आम जनता बिजली कटौती से परेशान है
NOIDA ROHIT SHARMA
उत्तर प्रदेश का नॉएडा नो पावर कट जोन में आता है बावजूद इसके यहाँ बिजली कटौती लगातार जारी है। आप को ये भी बता दे कि नॉएडा उत्तर प्रदेश सरकार को बिजली रेवेन्यु सबसे ज्यादा देता है। लेकिन फिर भी यहाँ के उद्योगपति और आम जनता बिजली कटौती से परेशान है। नॉएडा में बिजली की खपत मौसम के हिसाब से कम ज्यादा होती रहती है। बरसात और ठंडी में नॉएडा को लगभग 550 मेगावाट बिजली चाहिए होती है लेकिन यही खपत गर्मी आते आते बढ़ जाती है बिजली विभाग के अधिकारियो की माने तो अभी नॉएडा को लगभग 700 मेगावाट बिजली चाहिए जो दी जा रही है लेकिन जून और जुलाई में ये डिमांड बढ़कर 850 मेगावाट तक पहुंच जाती है। अधिकारियो की माने तो नॉएडा में कटौती नहीं की जा रही है लेकिन जब लोगो से बात की तो बिजली विभाग की पोल खुलती नजर आई। और फिर अधिकारियो ने यु टर्न ले कर सारा ठीकरा मेंटिनेंस पे फोड़ दिया और दिल्ली को भी समय समय पे ज्यादा बिजली देने की वजह बताई।नॉएडा में सबसे ज्यादा विजली कटौती इंडस्ट्रियल एरिया और ग्रामीण क्षेत्रो में की जा रही है यहाँ कटौती 6-7 घंटे की हो रही है। और सेक्टर एरिया में 2-3 घंटे की ये कटौती पिछले एक महीने से लगातार जारी है। इतना ही नहीं किसी किसी दिन तो ये कटौती और बढ़ जाती है। नॉएडा उद्योगो की नगरी कहा जाता है लेकिन लेकिन यहाँ के उद्यमी बिजली कटौती से परेशान है। लेकिन ताजुब की बात ये है की विजली विभाग कटौती की बात मानने को तैयार नहीं है और उधमी बिजली विभाग को खुली चुनौती दे रहे है की 6-7 घंटे की कटौती की जा रही है। चाहे तो कोई भी अधिकारी आ कर चेक कर सकता है। अब इन उद्यमियो की आप बीती आप तश्बीरो में भी देख सकते है ऑफिस में अंधेरे में बैठे है और फैक्टरी जनरेटर भरोसे चल रही है। जिससे उनका ब्यापार भी सफर कर रहा है। अब बात करते है नॉएडा के रिहायसी इलाको की जहा बिजली कटौती दो से तीन घंटे की जा रही है लेकिन इस कटौती का कोई भी समय नहीं है जब मन हुआ बिजली काट दी जिससे आम जीवन अस्त ब्यस्त है और घर परिवार वाले भी इस कटौती से परेशान है लेकिन बिजली अधिकारी है की सुनने को तैयार नहीं है नॉएडा के लोग जब भी उनसे कटौती के बारे में पूछते है तो उनका एक ही जबाब होता है कही कोई फाल्ट हो गया है कुछ देर में आ जाएगी। लेकिन इस कटौती से छोटा बड़ा हर वर्ग परेशान है। और हर किसी की अपनी समस्या है। अब जरा आप भी सुन ले। ……
[youtube http://www.youtube.com/watch?v=4K-aeTsG9cg&w=420&h=315]
Comments are closed.