चोरी किये गए मैंथोल आॅयल के साथ चार बदमाश गिरफ्तार : 14 ड्रम बरामद
LOKESH GOSWAMI चोरी किये गए मैंथोल आॅयल के साथ चार बदमाश गिरफ्तार : 14 ड्रम बरामद ग्रेटर नोएडा। बीती रात सूरजपुर पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने चोरी हुए मेंथॉल आयल की घटना का पर्दाफ़ाश किया चार शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है । पुलिस ने बदमाशों पास से 14 ड्रम मेंथॉल आयल भी बरामद कर लिया है । पूछताछ के दौरान गिरफ्तार बदमाशों ने पुलिस को बताया कि कंटेनर डिपो से विदेश जाने वाले कंटेनर से हम लोग कीमती मेंथॉल आयल चोरी करके भारतीय बाजार में बेचते थे।यह मेंथॉल आयल भारत से चीन के शंघाई जा रहा था। अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) संजय कुमार यादव ने बताया कि क्राइम ब्रांच व थाना सूरजपुर पुलिस ने एक सूचना के मुताविक बीती रात को सलीम, मोबिन, शाकिर व आबिद को गिरफ्तार कर लियाहै । इनकी निशानदेही पर पुलिस ने 14 ड्रम मेंथॉल आॅयल बरामद किया है। बरामद मेंथॉल आॅयलतेल के एक ड्रम की बाजार में कीमत एक लाख 60 हजार रूपए बतायी जाती है। एसपी ने बताया कि कासना क्षेत्र में हिमांशु अग्रवाल की मेंथॉल आॅयल बनाने की कंपनी है। यहां से कंटेनर में भरकर आयल चीन के संघाई जाता है। कुछ दिन पूर्व जब उनका कंटेनर तिलपता कंटेनर डिपो पहुंचा तो पता चला की 40 ड्रम आॅयल चोरी हो गया है। इस मामले की जांच क्राइम ब्रांच व थाना सूरजपुर पुलिस को दी गयी। आज पुलिस ने इस मामले में गिरफ्तारी की है। बाकी तेल की बरामदगी के प्रयास पुलिस कर रही है
Comments are closed.