तीनों तहसीलों कुल 285 जन समस्यायें दर्ज हुयी जिनमे से 18 का मौके पर ही निस्तारण

LOKESH GOSWAMI तीनों तहसीलों कुल 285 जन समस्यायें दर्ज हुयी जिनमे से 18 का मौके पर ही निस्तारण

आज तीनो तहसीलो में तहसील दिवस का आयोजन किया गया जिसमें कि कुल 285 जन समस्यायें दर्ज हुयी जिसके सापेक्ष 18 का निस्तारण मौके पर ही निस्तार  करा दिया गया। तीनों तहसीलों के अलावा जिलाधिकारी श्री एन पी सिंह के आदेश पर जन सामान्य के हितार्थ नगर मजिष्टेट   नोएडा सेक्टर 19 के कार्यालय में भी तहसील दिवस का आयोजन हुआ।  जिलाधिकारी एन पी सिंह द्वारा दादरी तहसील में तहसील दिवस की अध्यक्षता की गयी। यहॉ 106 जन-समस्यायें दर्ज हुयी और 12 का निस्तारण मौके पर ही विभागीय अधिकारियों के माध्यम से करा दिया गया और अवशेष के सम्बन्ध में जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुये जिलाधिकारी ने कहा कि प्राप्त सभी समस्याओं का निस्तारण तत्काल प्रभाव से पूर्ण गुणवत्ता के साथ करते हुये सम्बन्धित को भी अवगत कराया जाये। उन्होने  दो टूक कहा कि इस कार्य में किसी भी स्तर पर शिथिलता क्षम्य नहीं होगी।  जिलाधिकारी ने इस अवसर पर जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश  देते हुये कहा कि तहसील दिवस की प्राप्त समस्याओ  का निस्तारण को शासन द्वारा ए0 बी0 तथा सी0 तीन श्रेणियों में विभाजित किया गया है अतः सभी अधिकारी गण इस बात को सुनिष्चित करेगें कि सभी जनसमस्याओं का निस्तारण ए श्रेणी का हो इसके लिये सभी विभागीय अधिकारियों द्वारा यह सुनिष्चित किया जायेगा कि  उनके विभाग की समस्याओं का चाहे किसी के माध्यम से ही निवारण किया गया हो परन्तु जिला स्तरीय अधिकारी शिकायत कर्ता से फोन पर बात करते हुये उसकी
पूर्ण जॉच के उपरान्त ही अपनी आख्या तहसील में प्रस्तुत करेगें। उसके उपरान्त उप जिलाधिकारी एवं तहसीलदारों के माध्यम से भी निस्तारण की गुणवत्ता की जॉच की जायेगी। जिलाधिकारी श्री सिंह ने कहा कि तहसील दिवस जनता के  हित से जुडा हुआ कार्यक्रम है तथा माननीय मुख्य मंत्री जी
के माध्यम से भी निरन्तर रूप से इस कार्यक्रम की समीक्षा करते हुये यह संज्ञान लिया जा रहा है कि जनता को इस कार्यक्रम का कितना लाभ प्राप्त हो रहा है अतः सभी अधिकारी इसकी गम्भीरता को समझेगें और निस्तारण में किसी भी स्तर पर कोई लापरवाही  नहीं बरतेगें, अन्यथा की स्थिति में सम्बन्धित अधिकारी के विरूद्ध कार्यवाही प्रस्तावित की जायेगी। जिलाधिकारी श्री सिंह ने यह भी सभी अधिकारियों को इस अवसर पर स्पष्ट निर्देश  दिये कि आयोजित होने वाले तहसील दिवसों का जनता को सीधा अधिक से अधिक लाभ प्राप्त हो इसके लिये जिला स्तरीय अधिकारी 2 बजे के बाद सम्बन्धित विभागीय अधिकारी गण तहसील क्षेत्र में अपने अपने विभागीय कार्याे का स्थलीय निरीक्षण करेगें और जो समस्यायें उनके विभाग के सम्बन्ध में प्राप्त हुयी है
मौके पार जाकर उसका भी निस्तारण कराते हुये अपनी रिर्पोट तहसील को उपलब्ध  करायेगे। उन्होने  जनपद में कुपोषित बच्चों को कुपोषण से मुक्त करने के सम्बन्ध भी गम्भीरता दिखाते हुये अधिकारियों को निर्देश  देते हुये कहा कि जिन 148 ग्रामों को 74 अधिकारियों को गोद दिया गया है और उनके क्षेत्र में
जो बच्चें कुपोषित है सम्बन्धित बच्चों को कुपोषण से मुक्त करने के सम्बन्ध में सभी अधिकारियों के माध्यम से प्रभावी कार्यवाही निरन्तर रूप से की जाये ताकि सभी बच्चें पुष्ट बन सकें। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा0 प्रीतिन्दर सिंह, मुख्य विकास अधिकारी माखनलाल गुप्ता, उप जिलाधिकारी राजेश कुमार यादव, क्षेत्राधिकारी पुलिस अनुराग सिंह, जिला विकास अधिकारी डा रामआसरे, जिला पूर्ति अधिकारी विनय कुमार सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ए के सिंह तथा अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा भाग लिया गया। जेवर तहसील दिवस उपजिलाधिकारी सतीष चन्द्र शुक्ला की
अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ जिसमें कुल 115 समस्यायें दर्ज हुयी और उनके सापेक्ष 4 का मौके पर विभागीय अधिकारियों के द्वारा निराकरण भी करा दिया गया। उपजिलाधिकारी सदर बच्चू सिंह ने जानकारी दी है कि उनकी तहसील में अपर जिलाधिकारी वित्त महेन्द्र प्रसाद जी की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन हुआ और कुल 52 समस्यायें दर्ज हुयी जिसके सापेक्ष 4 का मौके पर ही निस्तारण करा दिया गया है। इसके अलावा इस बार भी जिलाधिकारी के निर्देष पर नगर मजिस्टेªट नोएडा सेक्टर 19 में भी तहसील दिवस का आयोजन अपर जिलाधिकारी प्रषासन चन्द्रषेखर की अध्यक्षता मंे सम्पन्न हुआ जहॉ पर मात्र 12 जनसमस्यायें दर्ज हुयी, यह जानकारी नगर मजिस्टेªट नोएडा के0पी0सिंह द्वारा दी गयी है। जिला सूचना अधिकारी

Comments are closed.