करप्शन फ्री इण्डिया संगठन के जिलाध्यक्ष बने दिनेश नागर
LOKESH GOSWAMI करप्शन फ्री इण्डिया संगठन के जिलाध्यक्ष बने दिनेश नागर कल पी-3 सेक्टर में करप्शन फ्री इण्डिया संगठन की हुई बैठक में कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस मौके पर मौजूद पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को भ्रष्टचार के खिलाफ जागरूक किया । बैठक संगठन के सक्रीय सदस्य सतेंद्र भड़ाना के नेतृत्व में संपन्न हुआ। बैठक की अध्यक्षता संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय ने व संचालन अजब सिंह पहलवान ने कि।बैठक के दौरान करप्शन फ्री इण्डिया संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय ने बताया कि गौतमबुद्ध नगर जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया है। जिलाध्यक्ष मास्टर दिनेश नागर को बनाया गया है। वहीँ वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रेम प्रधान को जिला प्रवक्ता सतीश कनारसी को व संगठन मंत्री सुनील प्रधान को बनाया गया है। संगठन के गठन के दौरान कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए चौधरी प्रवीण भारतीय ने कहा कि जिले में किसी भी विभाग का भ्रष्टाचार सहन नहीं किया जायेगा। वहीँ नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष मास्टर दिनेश नागर ने कहा कि जो जिम्मेदारी संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने दी है मैं उसे पूर्ण ईमानदारी व निष्ठा पूर्वक निभाउंगा व जिले में लोगों को भ्रष्टाचार के प्रति लोगों को जागरूक किया जायेगा। इस दौरान नीरज नागर, सन्देश राजपूत, संदीप नागर, हेमंत शर्मा, देवेन्द्र नागर, वीरपाल सिंह, हवीब सैफी राहुल कुमार आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Comments are closed.