यमुना एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे में दो घायल पांच की मौत

LOKESH GOSWAMI  यमुना एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे में दो घायल पांच की मौत ग्रेटर नोएडा के  यमुना एक्सप्रेसवे पर  सड़क हादसे में दो घायल पांच की मौत । मिली जानकारी के अनुसार  आज सुबह करीब  10 बजे ग्रेटर नोएडा के  जीरो पॉइंट से 95 किलोमीटर पर नौझील थाना क्षेत्र मथुरा  के पास यमुना एक्सप्रेसवे पर आई 10 कार का संतुलन विगड़ जाने से कार  डिवाइडर से जा टकराई और पलट गयी। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गयी। मृतकों की पहचान राजू (32 वर्ष), रेखा (30 वर्ष ), मयंक (10 वर्ष ), गरिमा (8 वर्ष), और रविन्द्र  (36 वर्ष ) निवासी B -33 गली नम्बर 3  बिहारी कॉलोनी शाहदरा दिल्ली के रूप में हुई है। वहीँ हिमांशु (33 वर्ष ) व दीपांशी (14 वर्ष) आईसीयू में गंभीर हालत में इनका इलाज कैलाश अस्पताल ग्रेटर नोएडा में  चल रहा हैं।ये सातो लोग एक ही परिवार के थे

Comments are closed.