नॉएडा जिले में मेघावी छात्र-छात्रों को आज इंदिरागांधी कला केंद्र में सम्मानित किया गया
NOIDA ROHIT SHARMA
नोएडा जिले में अच्छे नंबरों से पास होने वाले मेघावी छात्र-छात्रों को आज सेक्टर-6 स्थित इंदिरागांधी कला केंद्र में सम्मानित किया गया….साथ इस दौरान कई स्कूलों को प्रधानाचार्यों को भी सम्मान दिया गया….इस कार्यक्रम का आय़ोजन जिलाधिकारी एनपी सिंह द्वारा कराया गया था……जिसमें जिले के सरकारी व गैर सरकारी स्कूल के उन बच्चों को सम्मान दिया गया जिन्होंने अपने स्कूल में अच्छें अंक हांसिल किया है…..इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नोएडा प्राधिकरण के चैयरमेन रमारमण थे और इस दौरान डीएम,सिटी मजिस्ट्रेट केपी सिंह,एसडीएम दादरी राजेश यादव, पूर्व चीफ सैकेट्री सहित कई गणमानिय लोगों ने भाग लिया….कार्यक्रम की शुरूआत दीप जला कर की गई तो वहीं कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों को अंग वस्त्र भेट कर सम्मानित किया गया….इसी के साथ स्कूली बच्चों ने मंच पर अपने हुनर के जलवे दिखाए…तो वहीं इंद्रप्रस्था ग्लोबल स्कूल के बच्चों ने नारी के सम्मान पर बेटी बचाओ और बेटी बढाओ के लेकर एक कार्यक्रम पेश किया…. निर्भया के उपर एक मंचन पेश किया जिसकों वहां मौजूद लोगों ने बहुत ही गंभीरता रूपवक देखा…..वहीं कार्यक्रम में बोलते हुए जिलाधिकारी एनपी सिंह व नोएडा विकास प्राधिकरण के चैयरमेन रमारमण ने कहा की बच्चों को अपने लक्ष की तरफ आगे बढते रहना चाहिए….रमारमण का कहना था की इस तरह के कार्यक्रम से बच्चों में उत्साह बढता है……बच्चों में छिपी प्रतिभा को निखारने का मौका मिलता है. वहीं जिलाधिकारी द्वारा किये गये ऐसे कार्यक्रम से शहर ही नहीं सूदूर गांव में रहने वाली उन छात्र-छात्रों को भी अपनी प्रतिभा हुनर दिखाने का मौका मिलेगा और गांव के सरकारी स्कूलों में पढने वाली स्कूली बच्चों को भी उत्साह मिलता है…..वहीं डीएम साहब ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रम भविष्य में भी किये जाएंगे…
[youtube http://www.youtube.com/watch?v=MlubIoY7eOI&w=420&h=315]





Comments are closed.