यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण के सीईओ संतोष कुमार यादव ने कहा कि किसानों को 64 % मुआवजा दिलाया जायेगा व् क्षेत्र का विकास होगा

LOKESH  GOSWAMI यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण के सीईओ संतोष कुमार यादव ने कहा  कि  किसानों को 64 % मुआवजा दिलाया जायेगा व्  क्षेत्र का विकास होगा  ग्रेटर नोएडा यमुना औधिगिक विकास प्राधिकरण के नवनियुक्त सीईओ संतोष यादव ने आज अपना कार्यभार संभाल लिया है । आज दोपहर संतोष यादव ग्रेटर नोएडा में  स्थित यमुना प्राधिकरण के कार्यालय पहुंचे जहाँ  सीईओ पी.सी. गुप्ता ने उन्हें कार्यभार सौंपा दिया । कार्यालय पहुँचते ही उन्होंने प्राधिकरण के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठक कि और उनसे परिचय प्राप्त किया।  इसके लिए किसानों के साथ प्रतिरोध ख़त्म किया जायेगा। किसानो को 64% मुआवजा जल्द से जल्द दिलाया जायेगा।विकास कार्यों में तेज़ी लाने के लिए यमुना प्राधिकरण में रिक्त पदों को भरा जायेगा। यमुना एक्सप्रेसवे पर हो रहे सड़क हादसों की रोकथाम के लिए आवश्यक  कदम उठाये जायेंगे। श्री यादव ने कहा  यमुना प्राधिकरण क्षेत्रफल काफी बड़ा है लिहाजा 2 क्षेत्रीय कार्यालय महीने भ रमें एक आगरा व एक अलीग़ढ में शुरू कर दिया जायेगा। किसानों की शिकायत या उनकी कोई बात सुनने के लिए एक डेडिकेटेड हेल्पलाइन की स्थापना की जाएगी जिसे 3 -4 लोग आउटसोर्सिंग के जरिये संचालित करेंगे। अधिकारी हेल्पलाइन को मॉनिटर करेंगे। हेल्पलाइन नंबरों को जगह-जगह बोर्ड पर लिखा जायेगा। सीईओ संतोष यादव ने कहा वो रोजाना 10 से 12बजे  किसानो से मुलाक़ात करेंगे। संतोष यादव 1995 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वो डीएम गाज़ियाबाद, गौतमबुद्धनगर, बरेली, अलीग़ढ, कमिश्नर मेरठ, वीपी गाज़ियाबाद रह चुके हैं। इससे पहले वो मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के सचिव पद पर तैनात थे।

Comments are closed.