ग्रेटर नोएडा के सेक्टर स्वर्णनगरी में चल रही एक अवैध रूप से शराब बनाने की फैक्ट्री में छापा मारा

LOKESH GOSWAMI ग्रेटर नोएडा थाना कासना पुलिस ने स्वर्णनगरी में चल रही एक अवैध शराब बनाने की फैक्ट्री  मकान नंबर  A-239 स्वर्णनगरी में पुलिस ने छापा मारकर शराब की अवैध फैक्ट्री पकड़ी है । पुलिस को देखकर शराब की फैक्ट्री चलाने वाला मौके से फरार । पुलिस को मौके से भारी मात्रा में बनी अधबनी अंग्रेजी शराब, हज़ारों की संख्या में मैक डॉवेल के रैपर्स, होलोग्राम व खाली बोतलें ,चेमिकल्स व ड्राम बरामद किये हैं। बताया जा रहा है ये शराब की खाली बोतलों को कबाड़ी व् शराब के ठेको से खरीद कर लाया करते थे और उन्हें  साफ़ कराकर । फिर उसे हरियाणा से लायी शराब केमिकल व पानी के साथ मिलाकर इस तरह पैकिंग करते थे कि वो बोतल असली लगे। पुलिस  ने एक जेन कार भी बरामद की है जिसे शराब लाने व्  ले जाने के लिए प्रयोग में लाया जाता था। फिलहाल पुलिस इस बात की जांच कर रही है इनका गोरखधंधा कितने दिनों से चल रहा था और इसमें कौन.कौन शामिल था।

Comments are closed.