बड़े आन्दोलन को लेकर किसानों का जनजागरण अभियान शुरू
NOIDA ROHIT SHARMA
DATE-15-JUNE 2915
नोएडा। किसान संघर्ष समिति द्वारा सैक्टर 49 स्थित बरौला के बारातघर में एक किसान पंचायत का आयोजन किया गया। प्रााधिकरण की किसान विरोधी नीतियों से खफा किसानों ने पंचायत में किसान जनजागरण अभियान चलाने का निर्णय लेते हुए प्राधिकरण के खिलाफ एक बड़ा आन्दोलन करने का निर्णय लिया है। जनजागरण अभियान के तहत अगली पंचायत रविवार को गेझा गांव में होगी।
संघर्ष समिति के प्रवक्ता महेश अवाना ने बताया कि नोएडा प्राधिकरण द्वारा लगातार वादाखिलाफी की जा रही है। किसान हित में काम करने के लिये प्राधिकरण ने किसानों से कुछ समय मांगा था, लेकिन बदनीयति के चलते किसानों को अभी तक कोई रहत नही मिली है। पंचायत में किसानों ने मांग करते हुए कहा कि जिन किसानों की जमीन सन् 1997 से 2002 के बीच अधिग्रहित की गयी थी उन्हें भी कोर्ट के अदेश के मुताबिक 64.7 प्रतिशत प्रतिकर एवं 10 प्रतिशत आवादी को कमेटी का गठन कर देने की संतुति हई थी, लेकिन प्राधिकरण ने अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की है। किसानों का कहना है कि उच्च न्यायलय के आदेश्स ग्रम सदरपुर में 110 एकड़ के प्रसतव का आदेश हों चुका और वहां के लोगों ने मुआवजा भी उठा लिया है किसानों की मांग हे कि इसी के आधार पर बढ़े मुआवजे एवं भूमि का लाभ सभी किसानों को दिया जाये। प्राधिकरण की नौकरियों में किसानों के बच्चों को लगाया जाये, 1976 से 1997 तक के किसानों की अवासीय योजना शीघ्र लायी जाये, अत्रिक्रमण नीति को गलत तरीके से परिभाषित न किया, शिक्षा, चिकित्सा में किसानों नीयमानुसार लाभ दिया जाये और प्राधिकरण की वादाखिलाफी के विरोध में किसानों ने बड़े आन्दोलन का मन बनाया है। पंचायत का संचालन अशोक चैधरी द्वारा किया गया, इसकी अध्यक्षता मास्टर देशराज सिंह ने की। पंचायत में दलबीर यादव, महेश अवाना, मनोज चैहान, लीले प्रधान, गौतम अवाना, सुदेश अवाना, सुरेन्द्र प्रधान, धर्मवीर प्रधान, मुनेश प्रधान, बृहमपाल नागर, लोहिया लाटसाहब, सतपाल प्रधना, योगेन्द्र शर्मा, राजवीर चैहान, समेंत भारी संख्या में किसान मौजूद रहे।


Comments are closed.