मारवाड़ी युवा मंच द्वारा कूलर युक्त प्याऊ का उद्घाटन

NOIDA ROHIT SHARMA

DATE-15-JUNE-2015

मारवाड़ी युवा मंच, नोएडा ने गिझोड़, सेक्टर 53 में मानस अस्पताल के सामने अपनी तीसरी कूलर युक्त प्याऊ का उद्घाटन कर जनता को समर्पित किया।
उद्घाटन संदीप गुप्ता एवम् बंसीधर खदरिया जी ने किया। मारवाड़ी युवा मंच, नोएडा इस प्रकार के सामजिक कार्य सदा से ही करता रहा है और आगे भी इस प्रकार के कार्यों के लिए कृत संकल्पित है। मारवाड़ी युवा मंच, नोएडा ने इस वर्ष अपनी तीसरी कूलर युक्त प्याऊ जनता को समर्पित की। मंच इससे पहले पिछले माह 2 और ठन्डे पानी के कूलर युक्त प्याऊ एक आर टी ओ ऑफिस में और दूसरी सेक्टर 35 के बस अड्डे में लगवा चुका है। आज के इस अवसर पर आर पी सोनी, विजय सोनी, कृष्णा सोनी, ज़ी सी माहेश्वरी, लघु अग्रवाल, नवनीत गुप्ता, दिनेश बिहानी, दिनेश चांडक, प्रकाश इनानी, डॉ विचित्रा, अनिल गोयल, रामरतन शर्मा, कपिल लखोटिया एवम् पीयूष मोहन आदि उपस्थित थे।
IMG_20150614_111919
मारवाड़ी युवा मंच द्वारा कूलर युक्त प्याऊ का उद्घाटन

Comments are closed.