भारतीय संयुक्त मोर्चा की बैठक
LOKESH GOSWAMI भारतीय संयुक्त मोर्चा की बैठक आज ग्रेटर नोएडा कार्यालय पर भारतीय संयुक्त मोर्चा की बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुयी।राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनोद कुमार शर्मा ने कहा की किसान आंदोलन में लगे किसानो पर मुकदमे वापिस लिए जाएँ एवं शहीद किसानो के परिजनों को गैस एजेंसी या पेट्रोल पम्प का लाइसेंस दिया जाय और आज भट्टा -पारसौल के किसान नेता जय प्रकाश सिंह मालिक को किसान प्रकोष्ठ का अध्यक्ष मनोनीत किया गया बैठक को सम्बोधित करते हुए किसान नेता जय प्रकाश सिंह मालिक ने कहा वहुत ही जल्द ही भट्टा पारसौल में क्षेत्रीय समस्याओं को निपटने हेतु जिलास्तरीय “जनसमस्या मेला ” लगाया जायेगा राष्ट्रीय प्रवक्ता शौबीर सिंह विधार्थी ने कहा की लोगो को आमंत्रित करने हेतु मेले से पूर्व क्षेत्र का दौरा किया जायेगा। राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष ऋषिराज त्यागी ने कहा की अधिग्रहित जमीनो का मुआवजा सर्किल रेट का 6 गुना मिलना चाहिए।
Comments are closed.