नोएडा यूथ कांग्रेस ने पत्रकार की हत्या मामले में सीबीआई जांच की मांग
NOIDA ROHIT SHARMA
DATE-16-JUNE-2915
यूपी के शाहजहांपुर के पत्रकार जगेंद्र की हत्या के बाद अब तक आरोपी मंत्री राम मूर्ति सिंह वर्मा की न तो गिरफ्तारी हुई है, न ही यूपी सरकार ने उन्हें मंत्री पद से हटाया है, मंत्री की गिरफ्तारी की मांग को लेकर व मामले की सीबीआई जांच को लेकर मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा है। नोएडा यूथ कांग्रेस द्वारा मंगलवार को सिटी मजिस्ट्रेट को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई है कि पत्रकार ही हत्या मामले को संज्ञान लिया जाए तथा दोषियों को सजा दी जाए, कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रदेश के मंत्री का घटना में नाम आने से जनता का सरकार से विश्वास उठ गया है। अत: इस मामले में सीबीआई जांच की जाए। जब तक घटना का खुलासा नहीं हो जाता मंत्री को बर्खास्त किया जाए इससे सही रूप से जांच हो सके व पीडि़त के परिवार के एक व्यक्ति को प्रदेश सरकार द्वारा नौकरी दी जाए और जो अधिक से अधिक संभव हो सके आर्थिक मदद दी जाए। रामकुमार तंवर ने कहा कि कि समाजवादी पार्टी के शासन में कानून व्यवस्था पर पहले भी सवाल उठ चुके हैं ऐसे में कठोर कदम उठाए जाए जिससे ऐसी घटनाएं दुबारा न घट सकें। सभी कार्यकर्ताओं ने पत्रकारी की मौत पर कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है अगर इसके साथ खिलवाड़ किया गया तो इसके दुर्गामी दुषप्रभाव पडऩे की संभावना है। ज्ञापन देने के दौरान नोएडा यूथ कांग्रेस के उपाध्यक्ष रामकुमार तंवर, प्रमोद शर्मा, गणेश जाटव, दुष्यंत नागर, शिवकुमार, चन्द्रमा प्रधान,अशोक शर्मा, शिवकुमार, हेप्पी पंवार, राजकुमार भारती आदि मौजूद थे।


Comments are closed.