आज तहसील दिवस में कुल 257 समस्या दर्ज हुयी जिसमे से 17 समस्याओ का मोके पर ही निस्तार कर दिया गया

LOKESH GOSWAMI आज तहसील दिवस में कुल 257 समस्या दर्ज हुयी जिसमे से 17 समस्याओ का मोके पर ही निस्तार कर दिया गया आज जिलाधिकारी एन पी सिंह ने जिला स्तर के सभी अधिकारियों को निर्देषित करते हुये कहा कि सरकार के माध्यम से जनता की समस्याओं को समयबद्धता के साथ निस्तारण किया जाय । श्री एन पी सिंह ने  तहसील सदर में आयोजित तहसील दिवस में जन समस्याओं को सुनने के उपरान्त जिला स्तरीय अधिकारियों का आहवान करते हुए  कहा कि आज के आयोजित  तहसील दिवस  में 37 समस्यायें दर्ज हुयी है उसमें से 3 का मौके पर ही निस्तारण करा दिया गया  है अवशेष सभी समस्याओं में अधिकारी गण गम्भीरता दिखाकर निर्धारित समय के भीतर गुणवत्ता के साथ निस्तारित करते हुये उसकी सूचना तहसील में तथा सम्बन्धित को भी भिजवाना सुनिष्चित करें। इस कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही  न बरती जाये ।आयोजित तहसील दिवस में ग्राम चौहड़पुर खादर के दीपचन्द ने अपनी समस्या बताते हुये जिलाधिकारी को अबगत कराया कि उसके सगे भाई द्वारा सका रास्ता बन्द कर दिया गया है और पूरे परिवार के साथ मारपीट कर रहा है इस प्रकरण में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा0 प्रीतिन्दर सिंह ने सम्बन्धित थानाध्यक्ष को तत्काल मौके पर भेजा और समस्या का निस्तारण कर रिर्पोट आज ही तलब की। इसी प्रकार चिपयाना गॉव की रानी कष्यप महिला ने अपने पुत्र के द्वारा ही मारपीट करने और मकान तोड़ने की समस्या से अवगत कराया इस प्रकरण में भी मौके पर तत्काल पुलिस को भेजकर कार्यवाही करने के निर्देष दिये गये। दनकौर के एक किसान द्वारा चकमार्ग पर अबैध कब्जा करने की शिकायत की इस सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने तहसीलदार को निर्देश  दिये कि मौके पर राजस्व विभाग की टीम भेजकर तत्काल सम्बन्धित चकमार्ग को खुलवाया जाये और जिसके द्वारा इस पर अबैध कब्जा किया गया है उसके विरूद्ध तत्काल कानूनी कार्यवाही कर उसे जेल भेजने की कार्यवाही की जाये। जिलाधिकारी ने जनपद की अन्य तहसील की भी जानकारी देते हुये बताया कि दादरी में कुल 106 प्राप्त समस्याओं के विरूद्ध 7 का मौके पर निस्तारण किया गया है इसीप्रकार जेवर में 108 समस्यायें दर्ज हुयी और 7 का ही निस्तारण मोके पर किया गया। नगर मजिस्टेण्ट  आफिस में 6 समस्यायें दर्ज हुयी है। तहसील दिवस सदर में जिलाधिकारी के साथ ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा0 प्रीतिन्दर सिंह, मुख्य विकास अधिकारी माखनलाल गुप्ता, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 आर के गर्ग, परियोजना निदेषक डीआरडीए अवधेश  यादव, जिला विकास अधिकारी डा0 राम आसरे, अन्य जिला स्तर के अधिकारियों द्वारा भाग लिया गया

Comments are closed.